{"_id":"5ea688b78a9c37259303bb7d","slug":"vinod-khanna-death-anniversary-lesser-known-facts-about-most-handsome-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से विनोद खन्ना के पिता ने उनपर तान दी थी बंदूक, करियर के पीक पर बन गए सन्यासी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से विनोद खन्ना के पिता ने उनपर तान दी थी बंदूक, करियर के पीक पर बन गए सन्यासी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित फिल्म 'दयावान' के एक सीन में।
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विनोद खन्ना बॉलीवुड के ऐसे एक्टर रहे जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की लेकिन बाद में हीरो बन गए। वो भी ऐसा हीरो जो फिल्म में आता तो थियेटर में लोग तालियां पीटने लगते। उस वक्त बॉलीवुड में अगर किसी को सुपरस्टार माना जाता था तो वो थे विनोद खन्ना। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। आज के ही दिन 2017 में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वो काफी सालों से कैंसर से जूझ रहे थे।
2 of 5
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना ने 1968 में 'मन का मीत' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। सुनील दत्त से ऑफर मिलने के बाद जब ये बात विनोद खन्ना ने घर पहुंचकर अपने पिता को बताई तो वे बहुत गुस्सा हुए। यहां तक कि उनके पिता ने उन पर पिस्तौल भी तान दी और कहा कि यदि तुम फिल्मों में गए तो तुम्हें गोली मार दूंगा। विनोद खन्ना के पिता उन्हें बिजनेसमैन बनाना चाहते थे।
3 of 5
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। विनोद बॉलीवुड इकलौते ऐसे एक्टर कहे जाते हैं जिन्होंने अपने करियर की चोटी पर आकर रिटायरमेंट ले लिया और आश्रम चले गए। अमरीका के ओरेगोन स्थित रजनीशपुरम आश्रम में विनोद खन्ना रजनीश की माला पहने घूमते थे। इसीलिए मीडिया ने उन्हें सेक्सी संन्यासी की संज्ञा दी थी। विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते थे। दोनों सुपरस्टार्स ने ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘परवरिश’, ‘अमर अकबर एंथॉनी’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rahul Khanna, Vinod Khanna,
- फोटो : Instagram
विनोद खन्ना का अमृता सिंह से अफेयर भी बताया जाता है। हालांकि बाद में उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। लेकिन गीतांजली से 1985 में तलाक के बाद अपने अकेलेपन से विनोद खन्ना ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। लेकिन फिल्मों में फिर से काम और सफलता मिलने और फिर 1990 में कविता दफ्तरी से दूसरी शादी कर वो पुराने विनोद खन्ना बन लौटे। कविता और विनोद का एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है। विनोद खन्ना अभिनेता होने के अलावा, निर्माता और सक्रिय राजनेता भी थे। वे भाजपा के सदस्य थे और कई चुनाव जीत चुके थे। वे मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Madhuri dixit, Vinod Khanna
- फोटो : social media
विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की फिल्म दयावान का एक किस्सा बताया जाता है। इस फिल्म में दोनों के बीच इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। फिल्म रिलीज के बाद इस सीन के लिए माधुरी और विनोद खन्ना की खूब आलोचना हुई थी। उस वक्त विनोद खन्ना माधुरी दीक्षित से 20 साल बड़े थे। इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चाएं विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच फिल्माए गए चुम्बन के दृश्यों से हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।