{"_id":"62ef5bcbb2db2f0dac0ca165","slug":"vinod-khanna-son-sakshi-khanna-beats-many-big-bollywood-stars-in-looks-see-photos-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sakshi Khanna: लुक्स में बड़े स्टार्स को मात देते हैं विनोद खन्ना के छोटे बेटे, बॉलीवुड में आज भी जारी संघर्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sakshi Khanna: लुक्स में बड़े स्टार्स को मात देते हैं विनोद खन्ना के छोटे बेटे, बॉलीवुड में आज भी जारी संघर्ष
बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में होती है। भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने किरदारों की वजह से वह अपने फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं। 'अमर अकबर एंथोनी' और 'हेरा फेरी' में उनकी एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है। विनोद की तरह उनके बेटे अक्षय कुमार भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं लेकिन उनके सबसे छोटे बेटे साक्षी अच्छी पर्सनैलिटी होने के बावजूद वह अब तक किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके हैं। हालांकि इससे पीछे क्या वजह है यह तो वही बता सकते हैं।
2 of 4
साक्षी खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लुक में साक्षी कई बड़े सितारों को मात देते हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में वह सूट बूट में दिख रहे हैं। वहीं, बियर्ड और बड़े बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैँ। साक्षी ने अब तक किसी फिल्म में तो काम करने का फैसला नहीं किया है लेकिन वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में जरूर सक्रिय हैं।
साक्षी विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। साल 1988 में विनोद और कविता की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इसके कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षी, कविता और विनोद के सबसे छोटे बेटे हैं। साल 2010 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में उन्होंने मिलन लूथरिया को असिस्ट किया। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साक्षी खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि साक्षी जल्द बॉलीवुड में बतौर एक्टर कदम रखने जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि संजय लीला भंसाली उन्हें अपनी फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं। हालांकि इस बात को एक लंबा अरसा हो चुका है और अब तक वह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।