फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोक नाथ पर रेप केस करवाने वालीं विंता का नया खुलासा- जिंदगी में कैसे आए बदलाव?

Fri, 07 Dec 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
vinta nanda desperate to get back in normal life
alok nath vinta nanda
संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर अभिनेता अलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लेखिका- निर्देशक विंता नंदा ने कहा है कि मीटू अभियान में मेरा नाम आने का बाद मेरी मुश्किलें बढ़ गई थीं। वह अब फिर से सामान्य जीवन जीने के लिए मशक्कत कर रही हैं। उनकी जिंदगी में रोजाना नए बदलाव आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले में क्या कहती हैं विंता।

vinta nanda desperate to get back in normal life
alok nath, vinta nanda - फोटो : file photo
बता दें कि विंता ने आठ अक्टूबर के एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का ब्यौरा दिया था। विंता ने कहा है कि मीटू अभियान के तहत अपनी बात रखने के बाद मेरे प्रति एक प्रेरक माहौल बना। तनुश्री के सामने आने के बाद मीटू अभियान ने जोर पकड़ा था। मैं इस अभियान का पूरा श्रेय तनुश्री को ही देना ताहती हूं। हम सभी को उनकी हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए।
vinta nanda desperate to get back in normal life
आलोक नाथ - फोटो : SELF
विंता ने कहा कि यौन उत्पीड़न के बारे में सोशल मीडिया पर लिखने के बाद वह सोने चली गई, जब जगी तो पाया कि चीजें पहले की तरह अब नही रही हैं। मैंने जब अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया, तब मैं यह जानती थी कि अब मुझे इसी के साथ जीना है। मैं अब फिर से सामान्य जीवन जीने के लिए मशक्कत कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vinta nanda desperate to get back in normal life
alok nath - फोटो : social media
गौरतलब है कि बीते महीने मुंबई पुलिस ने विंता की शिकायत पर आलोक नाथ के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किया था। नाथ पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) लगाई गई है, हालांकि, नाथ ने इन आरोपों से इंकार किया है और उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर क्षतिपूर्ति के तौर पर एक रूपये की मांग की है।
विज्ञापन
vinta nanda desperate to get back in normal life
आलोक नाथ
खबर है कि आलोक नाथ पिछले कई दिनों से लापता हैं। समन से संबंधित लेटर लेकर जब उनके घर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इस बीच आलोक नाथ के वकील का कहना है कि आलोकनाथ किसी जरूरी काम की वजह से मुंबई से बाहर गए हैं और जब उनकी जरूरत होगी वो जरूर हाजिर होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed