{"_id":"64ce1b1b7b5cc62ee10505da","slug":"vipin-sharma-film-dear-jassi-to-be-screened-at-toronto-film-festival-know-story-of-shooting-with-tarsem-singh-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vipin Sharma: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी विपिन की फिल्म ‘डियर जस्सी’, तरसेम के साथ शूटिंग के किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vipin Sharma: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी विपिन की फिल्म ‘डियर जस्सी’, तरसेम के साथ शूटिंग के किस्से
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 05 Aug 2023 03:19 PM IST
सार
विपिन शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'डियर जस्सी' टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इसी बीच इसके निर्देशक तरसेम सिंह ने शूटिंग के बेहतरीन किस्से साझा किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विपिन शर्मा-डियर जस्सी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता विपिन शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डियर जस्सी' को लेकर काफी उत्साहित है। तरसेम सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विपिन शर्मा अपने करियर के लिए गेम चेंजर फिल्म मानते हैं। अभिनेता का मानना है कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए फिल्म का चयन होना उनके लिए सम्मान की बात है। इस प्लेटफार्म के जरिए उनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचेगी।
Trending Videos
2 of 5
विपिन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितंबर महीने में आयोजित होने जा रहे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म 'डियर जस्सी' का प्रीमियर होगा। अभिनेता विपिन शर्मा कहते हैं, 'मैं इस बात से रोमांचित हूं कि 'डियर जस्सी' अब अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचेगी और उसकी पहुंच पहले से कहीं ज्यादा व्यापक होगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि 'डियर जस्सी' में तरसेम सिंह के साथ काम करना एक अभिनेता के रूप में गेम चेंजर साबित होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विपिन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के निर्देशक तरसेम सिंह के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए विपिन शर्मा कहते हैं, 'हर बार शूटिंग के दौरान कुछ नया सीखने की कोशिश करता हूं। लेकिन तब मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि 'डियर जस्सी' में तरसेम सिंह के साथ काम करना एक अभिनेता के रूप में गेम चेंजर साबित होगा। फिल्म को लेकर उनका दृष्टिकोण अनोखा है, वह एक जादूगर की तरह एक-एक क्षण को स्क्रीन के कैनवास पर उतारते हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है।'
अभिनेता विपिन शर्मा ने हमेशा से फिल्मों में अपने किरदार को लेकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' से लेकर 'पान सिंह तोमर', 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और हालिया प्रदर्शित फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' तक विपिन शर्मा ने इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। विपिन शर्मा कहते हैं, 'फिल्म ‘डियर जस्सी’ से तरसेम सिंह ने आठ साल बाद फिल्मों में वापसी की है। यह फिल्म एक साथ रहने के लिए बेताब एक युवा जोड़े की चौंकाने वाली सच्ची कहानी है।'
भारतीय मूल के हॉलीवुड निर्देशक तरसेम सिंह 'इम्मोर्टल्स' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। वह 'द सेल', 'द फॉल', और 'सेल्फ/लेस' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'डियर जस्सी' की शूटिंग उन्होंने भारत में की है। इस फिल्म को लेकर तरसेम सिंह का कहना है कि इस फिल्म का विषय उनके दिल के बहुत करीब है। और, इस तरह की मजबूत कहानी को दुनिया के सामने लाने का सही समय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।