सब्सक्राइब करें

Viral Photo: ओटीटी का सबसे बड़ा गुंडा है तस्वीर में दिख रहा यह मासूम बच्चा, फैन फॉलोइंग में देता है सबको टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Nov 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Viral Photo this childhood bollywood actor ali fazal did role in hollywood film and married richa chaddha
अली फजल अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। लेकिन लेटेस्ट तस्वीरों के अलावा सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं, जो अक्सर बड़े-बड़े फैंस भी नहीं पहचान पाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर एक बार फिर वायरल हो रही है, जिसे पहचानना बहुत मुश्लिक है। यह वायरल होती तस्वीर ऐसे बॉलीवुड सितारे की है, जो अपने नाम का डंका हॉलीवुड में भी बजा चुका है।  इस तस्वीर में आप इस बच्चे को अपनी मां के साथ देख सकते हैं। क्या आपको यह बच्चा पहचान में आ रहा है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं, आखिर यह बच्चा है कौन..

Viral Photo this childhood bollywood actor ali fazal did role in hollywood film and married richa chaddha
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं पहचान पाए न तो चलिए जानते हैं। इस तस्वीर में अपनी मां के साथ हंसता मुस्कुराता यह बच्चा आज एक नामी बॉलीवुड स्टार है, जिन्होंने अपने काम के दम पर बॉलीवुड, हॉलीवुड के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी काफी प्रसिद्धि हासिल की है। जी हां, इस अभिनेता को वेब सीरीज मिर्जापुर से काफी पहचान मिली है। यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि मशहूर एक्टर अली फजल हैं। इस वायरल होते फोटो में नन्हे अली फजल अपनी मां के साथ बैठे हैं और खूब मुस्कुरा रहे हैं। अली फजल के बचपन की यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। अली ने वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू भैया का किरदार निभाया था, जो सभी को खूब पसंद आया था।
Sidharth-Kiara: शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल

Viral Photo this childhood bollywood actor ali fazal did role in hollywood film and married richa chaddha
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में एक छोटे से रोल से शुरुआत करने वाले अली फजल ने बीते वर्षों में अपनी मेहनत और लगन से आज बॉलीवुड में वो मुकाम बनाया है, जो काबिले तारीफ है। अली फजल ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में काम कर देश का मान बढ़ाया है। वह हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में काम कर चुके हैं, जिसने उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई थी।
Prem Nath Malhotra: नायक नहीं, खलनायक बनकर इस अभिनेता को मिली कामयाबी, पाकिस्तान से भी बड़ा कनेक्शन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Photo this childhood bollywood actor ali fazal did role in hollywood film and married richa chaddha
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

खुद अली फजल ने इस फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। वह इस तस्वीर में बहुत क्यूट लग रहे हैं। यूजर्स इस फोटो पर 'क्यूट', 'लवली', 'ब्यूटीफुल' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। इन दिनों अली फजल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा से शादी की है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।
Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed