फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाबी स्टाइल में होगी विराट-अनुष्का की शादी, हो रही हैं ये तैयारियां

Sun, 10 Dec 2017 05:14 PM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Sun, 10 Dec 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma will tie the knot in punjabi style at heritage resort

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों परिवार सहित देश से बाहर गए हैं और अंदाजा लगया जा रहा है कि वे कुछ ही दिनों में शादी ‌के बंधन में बंधने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी पंजाबी स्टाइल में होने वाली है और इसके लिए एक मशहूर भांगड़ा ग्रुप को हायर किया गया है। शादी की वेन्यू से आ रही खबरों के मुताबिक पेशेवर भांगड़ा डांसर्स को रिसॉर्ट में अंदर जाते हुए देखा गया है। 



पढ़ें- अनुष्का ने पहले ही दे दिया था शादी का इशारा, ये है उनका 'इटली कनेक्शन'

virat kohli and anushka sharma will tie the knot in punjabi style at heritage resort

विराट कोहली को भांगड़ा करना कितना पसंद है ये तो युवराज सिंह और जहीर खान की शादी में सबने देखा जहां अनुष्का ने भी उनके साथ जमकर ठुमके लगाए थे। माना जा रहा है दोनों इटली में शादी करने जा रहे हैं। शादी की रस्में 12 से 15 दिसंबर तक चलेंगी।  खबर तो ये भी आ रही है कि समारोह टस्‍कनी की एक हेरिटेज प्रॉपर्टी में बने रिसॉर्ट में होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी समारोह के चलते उस रिसॉर्ट में सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। 

virat kohli and anushka sharma will tie the knot in punjabi style at heritage resort

गौरतलब है कि पिछले साल ये खबर आई ‌थी कि विराट और अनुष्का ने उत्तराखंड में रोका सेरेमनी की थी। उस समय शर्मा फैमिली के पंडित वहां मौजूद थे। जिन्हें भी इन दिनों एयरपोर्ट पर देखा गया है।

पढ़ें-  सालभर में इतना कमा लेते हैं विराट और अनुष्का, शादी के बाद ये होगी Virushka की इनकम

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma will tie the knot in punjabi style at heritage resort

अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ नजर आई थीं। अनुष्का के साथ उनके पापा अजय कुमार शर्मा, मम्मी आशिमा शर्मा और भाई करणेश शर्मा भी मौजूद थे।  सूत्रों की मानें तो विराट के परिवार और करीबी दोस्तों ने पहले से ही मिलान, इटली के लिए टिकट बुक करा ली थी।  खबर है कि विराट के कोच, राजकुमार शर्मा, जो दिल्ली के अंडर-23 टीम के कोच भी हैं, उन्होंने भी छुट्टी के लिए अप्लाई किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed