फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Virat Kohli: जब अनुष्का शर्मा को फोन कर फूट-फूटकर रोए थे कोहली, सिर्फ ये थी वजह

Thu, 05 Nov 2020 12:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Nov 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Birthday: When Virat Kohli Calls Anushka Sharma And Cry Like a Child
विराट-अनुष्का - फोटो : File Photo

विराट कोहली का आज जन्मदिन है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने चार लगातार सीरीज में दोहरा शतक जमाया है। उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है और जल्द ही वह पिता भी बनने वाले हैं, लेकिन आज भी विराट कोहली वो दिन नहीं भूलते जब वह अनुष्का शर्मा को फोन कर बच्चों की तरह रोए थे।

Virat Kohli Birthday: When Virat Kohli Calls Anushka Sharma And Cry Like a Child
अनुष्का और विराट - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma
कोहली ने लंबे समय तक अनुष्का शर्मा को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में उनसे शादी की थी। विराट और अनुष्का एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे का उनके काम में हौसला बढ़ाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। 
Virat Kohli Birthday: When Virat Kohli Calls Anushka Sharma And Cry Like a Child
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

अनुष्का के पति विराट क्रिकेट मैदान में जितने आक्रामक दिखते हैं असल जिंदगी में उतने ही संवेदनशील हैं। एक इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि एक बार अनुष्का शर्मा से बात करते हुए वह फूटफूट रोए थे। विराट ने बताया था 'मुझे कॉल पर भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई थी, ये सुनने के बाद मैंने अनुष्का को फोन किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Birthday: When Virat Kohli Calls Anushka Sharma And Cry Like a Child
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट ने आगे बताया था 'उस दौरान मुझे अपने करियर का शुरुआती दौर याद आने लगा था, क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा करियर एक क्रिकेट अकादमी से लेकर एक टेस्ट कप्तान बनने तक पहुंच जाएगा।' यह बातें बताते वक्त विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे। गौरतलब है कि विराट को साल 2017 में भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन
Virat Kohli Birthday: When Virat Kohli Calls Anushka Sharma And Cry Like a Child
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट मैदान में भी अनुष्का से प्यार जताना नहीं भूलते। श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में विराट कोहली ने जब शतक मारा और उसके बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। तो यह वीडियो रिकॉर्ड वायरल हुआ था। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपनी गर्भवती पत्नी से खाना खाने के बारे में पूछ रहे थे। यह कपल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed