{"_id":"6017f3a08ebc3e56846c5ce8","slug":"virat-kohli-commented-on-first-photo-of-his-daughter-vamika-and-fans-are-loving-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी वामिका की पहली तस्वीर पर विराट कोहली ने कही दिल छू लेनी वाली बात, फैंस लुटा रहे कमेंट पर प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी वामिका की पहली तस्वीर पर विराट कोहली ने कही दिल छू लेनी वाली बात, फैंस लुटा रहे कमेंट पर प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का और विराट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट 11 जनवरी को नन्ही से परी के माता पिता बन चुके हैं। अनुष्का के मां बनने के बाद से फैंस बच्ची की तस्वीर देखने के लिए बेताब थे। हाल ही में अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और फैंस की ये इच्छा भी पूरी कर दी। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी बेटी का नाम 'वामिका' रखा गया है। अनुष्का की इस तस्वीर में उनके पति विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। विराट ने अनुष्का की इस तस्वीर पर बेहद ही प्यारा कमेंट किया है जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।
2 of 5
विराट, अनुष्का
- फोटो : Instagram
विराट कोहली ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'मेरा पूरा परिवार एक फ्रेम में'। फैंस को विराट का ये कमेंट काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने पिछले साल अगस्त के महीने में जानकारी दी थी कि वो जनवरी के महीने में माता पिता बनने वाले हैं। इसके बाद से ही फैंस अनुष्का और विराट के पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे थे। अब विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। हालांकि इस तस्वीर में बस बच्ची का सिर दिख रहा है। वहीं उसकी पूरी तस्वीर देखने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा।
3 of 5
virushka anniversary
- फोटो : instagram
बता दें कि जैसे ही अनुष्का ने फैंस को बताया कि उनकी बेटी का नाम 'वामिका' है तभी से ये नाम ट्रेंड करने लगा। नाम जानने के बाद अब इसके मतलब और महत्व की खोजबीन की जा रही है। आपको बताते हैं कि 'वामिका' का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले तो खास बात ये है कि इस नाम में विराट और अनुष्का दोनों का ही अंश है। इसके अलावा 'वामिका' का मतलब है मां दुर्गा। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप को ही वामिका कहा जाता है। वामिका का महत्व भी खास है। दरअसल वामिका यानी भगवान शिव की जीवनसंगिनी। कहा जाता है कि जो भगवान शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं वो वामिका हैं। हिंदू धर्म में बाईं ओर जीवनसंगिनी खड़ी होती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।