{"_id":"5ddaf6e58ebc3e548349e5ce","slug":"virat-kohli-opened-up-about-his-relationship-with-wife-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने खोला अनुष्का के साथ पहली मुलाकात का राज, बोले-'पागलों जैसा था मेरा बर्ताव'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट ने खोला अनुष्का के साथ पहली मुलाकात का राज, बोले-'पागलों जैसा था मेरा बर्ताव'
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के फेवरेट कपल हैं। दोनों अक्सर साथ में क्लालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बीते दिनों दोनों भूटान में छुट्टियां बिताने गए थे। यहां से लौटते ही कप्तान विराट कोहली ने नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से हुई पहली मुलाकात का राज खोला।
2 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Manyawar
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शैंपू के विज्ञापन में दोनों ने साथ में एक्ट किया था। इस मुलाकात के बाद से ही दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि विज्ञापन की शूटिंग के दौरान वो सेट पर काफी वेलकमिंग थीं और मुझे कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश कर रही थीं। इन सब चीजों ने हमें एक दूसरे के साथ सहज होने में काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
विराट कोहली ने कहा, 'हमने चुटकुलों के साथ अपनी बातचीत शुरू की। मैं पागलों की तरह बर्ताव कर रहा था। उनमें से कुछ चुटकुले तो मूर्खतापूर्ण थे। मुझे अच्छा समय बिताना और हंसी-मजाक करना पसंद है। मुझे वास्तव में खुशी है कि मैंने वो शैम्पू का विज्ञापन किया।'
विज्ञापन
5 of 5
anushka virat
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।