{"_id":"5a44b8664f1c1bd0408bf689","slug":"virat-kohli-says-marriage-was-a-special-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में WIFE अनुष्का के बारे में कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में WIFE अनुष्का के बारे में कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे भावुक
Thu, 28 Dec 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के लिए ली गई लंबी छुट्टियों के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर मैदान में धूम मचाने को तैयार है। दक्षिण अफ्रीका दौरे में रवाना होने से पहले विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मगर इस दौरान वह अपनी बैटर हाफ अनुष्का का जिक्र करना नहीं भूले।
2 of 4
दरअसल, विराट से एक सवाल पूछा गया था कि शादी के मकसद से उन्होंने टीम इंडिया से ब्रेक लिया था, इसके बाद वापसी कितनी मुश्किल है? इस पर कोहली ने कहा, 'कुछ बेहद अहम वजह के चलते मैं टीम से दूर था। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वापसी बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। क्रिकेट मेरे खून में है।'
3 of 4
कोहली ने कहा- ये दौर हम दोनों (विराट-अनुष्का) के लिए स्पेशल था। लेकिन काम पर दोबारा वापसी मुश्किल नहीं है। बीते तीन हफ्तों के दौरान भी मैं ट्रेनिंग कर रहा था ताकि साउथ अफ्रीका में फॉर्म बरकरार रहे। कोहली ने आगे कहा- हमारे पास साउथ अफ्रीका के हालात में ढलने के लिए वहां काफी दिन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि अनुष्का शर्मा भी साउथ अफ्रीकी दौरे पर विराट कोहली के साथ गईं हुईं हैं। कल मुंबई एयरपोर्ट पर वो विराट कोहली के साथ स्पॉट हुईं थीं तो आज फिर साउथ अफ्रीका के एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के साथ नजर आईं। वहां शिखर धवन भी अपनी वाइफ आयशा और बेटे जोरावर के साथ दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।