फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने बेटी के लिए अस्पताल में किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रिश्तेदारों को भी नहीं है अनुष्का शर्मा से मिलने की इजाजत

Wed, 13 Jan 2021 01:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 13 Jan 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli tightens the security at the hospital not even close relatives are allowed to visit Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को एक नन्ही से परी के माता पिता बन गए। बेटी के पैदा होने की खुशी विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जाहिर की थी। उन्होंने फैंस को बताया था कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है और वो चाहेंगे कि उनकी निजता का ख्याल रखा जाए। बता दें कि अनुष्का अभी भी अस्पताल में हैं और उनके ईर्द-गिर्द बेहद टाइट सिक्योरिटी है।

Virat Kohli tightens the security at the hospital not even close relatives are allowed to visit Anushka Sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरों की मानें तो अनुष्का से अस्पताल में मिलने की इजाजत उनके करीबी रिश्तेदारों को भी नहीं है। ये फैसला सिर्फ उनकी निजता ही नहीं बल्कि कोरोना को देखते हुए भी लिया गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनो ही देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में उनसे मिलने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। ऐसे में विराट और अनुष्का ने अस्पताल में किसी से भी फूल या तोहफे ना लेने का फैसला किया है। बता दें कि अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी बिटिया को जन्म दिया है।

Virat Kohli tightens the security at the hospital not even close relatives are allowed to visit Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media

एक तरफ बाहर के लोग तो अस्पताल में अनुष्का से मिलने नहीं आ सकते वहीं विराट ने अस्पताल के अंदर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैँ। अस्पताल की सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि अगल बगल के कमरों में भर्ती मरीजों से मिलने वाले लोगों या अस्पताल स्टाफ को उनकी बेटी की झलक ना मिल सकें। इतना ही नहीं ये भी खबर है कि अस्पताल स्टॉफ को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अनुष्का या उनकी बच्ची की तस्वीर ना क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli tightens the security at the hospital not even close relatives are allowed to visit Anushka Sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ समय पहले विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने कपल को बधाई देते हुए एक वीडियो साझा किया था जिसमें बच्चे का पैर नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'खुशियां भर कर आई हैं.. घर में परी आई है।' विकास कोहली के इस वीडियो को कई यूजर्स ने बच्ची की पहली झलक मान ली और पोस्ट साझा करने लगे।

विज्ञापन
Virat Kohli tightens the security at the hospital not even close relatives are allowed to visit Anushka Sharma
अनुष्का विराट

हालांकि ये वीडियो केवल बधाई देने के लिए है। यह अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर नहीं है। फिलहाल विराट अभी अपनी बेटी को मीडिया के सामने नहीं लाना चाहते। ऐसे में उनकी बच्ची की पहली झलक देखने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed