{"_id":"5a97c1214f1c1b4d588bb0f0","slug":"virat-kohli-will-host-a-special-screening-of-anushka-sharma-film-pari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के करियर में 'विराट' की एंट्री,'परी' के रिलीज से पहले करेंगे ये धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के करियर में 'विराट' की एंट्री,'परी' के रिलीज से पहले करेंगे ये धमाल
Fri, 02 Mar 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Anushka Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'परी' होली के दिन रिलीज हो रही है जिसमें महज एक दिन बाकी है। इस फिल्म को लेकर जहां फैंस काफी उत्साहित हैं तो वहीं अनुष्का के पति और फेमस क्रिकेटर विराट कोहली भी पीछे नहीं है। खबरों की मानें तो विराट अनुष्का की फिल्म 'परी' की स्क्रीनिंग की तैयारियों में जुटे हैं।
2 of 4
Pari
दरअसल, इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 28 फरवरी को होने वाली थी लेकिन श्रीदेवी के निधन की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है जिसकी तैयारी विराट कोहली ने की है।
3 of 4
Pari
जानकारी के मुताबिक विराट ने इस खास स्क्रीनिंग के लिए अपने कुछ करीबी दोस्तों को बुलाया है। इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अनुष्का का यह भूतनी अवतार लोगों के दिलों में कितनी जगह बना पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
virat kohli, anushka sharma
यह अनुष्का की पहली हॉरर फिल्म होगी। फिलहाल अनुष्का 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी है। आपको बता दें, अनुष्का इस फिल्म में रुकसाना नाम की भूतनी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।