{"_id":"5e0c44b88ebc3e880e39636e","slug":"vishal-bhardwaj-and-aamir-khan-came-together-for-a-film-titled-mr-mehta-and-mrs-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशाल भारद्वाज की 15 साल पुरानी कहानी पर फिर पड़ी आमिर की नजर, लालसिंह चड्ढा ने दिया नया हौसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विशाल भारद्वाज की 15 साल पुरानी कहानी पर फिर पड़ी आमिर की नजर, लालसिंह चड्ढा ने दिया नया हौसला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने 15 साल पहले पीछे छूट चुकी एक फिल्म की कहानी को फिर से जिंदा करने की ठानी है। उन्होंने हाल ही में इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) में मिस्टर मेहता एंड मिसेज सिंह और मिस्टर मेहता मिसेज सिंह नाम की दो फिल्मों के शीर्षक पंजीकृत कराए हैं। ये दोनों शीर्षक हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं के लिए पंजीकृत करवाए गए हैं।
2 of 4
Vishal Bhardwaj
आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट लगभग 15 साल पहले विशाल भारद्वाज के निर्देशन में शुरू होने वाला था जिसमें बतौर मुख्य अभिनेता आमिर खान और मुख्य अभिनेत्री करीना कपूर को चुना गया था। लेकिन बाद में आमिर खान ने इस परियोजना से अपने हाथ पीछे खींच लिए और इसके बाद इस फिल्म को भी बंद कर दिया गया। इस फिल्म में रानी मुखर्जी निर्देशक विशाल भारद्वाज की पहली पसंद थीं। बाद में उन्होंने करीना कपूर को चुना था।
3 of 4
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मिस्टर मेहता एंड मिसेज सिंह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर बनने वाली लेकिन निर्देशक इसके साथ कुछ अलग करना चाहते थे। वह इस फिल्म में करीना और आमिर को उम्रदराज दिखाना चाहते थे, जैसा कि अभी लाल सिंह चड्ढा में देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग 2006 में शुरू होने वाली थी, लेकिन चीजें सही नहीं रहीं और शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mister mehta and miss singh
- फोटो : social media
अब आमिर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए खुद शीर्षक पंजीकृत करवाए हैं, तो ऐसा लगता है कि वह फिल्म को वापस लाने के लिए उत्सुक हैं। वैसे साल 2010 में मिस्टर सिंह मिसेज मेहता नाम से एक और फिल्म रिलीज हो चुकी है जिसमें प्रशांत नारायणन और ब्रिटिश अभिनेत्री अरुणा शील्ड मुख्य भूमिका में थे। प्रवेश भारद्वाज निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और प्रवेश भारद्वाज ने इसके बाद कोई दूसरी फिल्म नहीं बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।