फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aasman Bhardwaj: भारद्वाज परिवार की तीसरी पीढ़ी का आसमान, थर्ड जनरेशन के पांच और निर्देशकों की रोचक कहानियां

Tue, 20 Dec 2022 03:28 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Dec 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj son Aasman debuts in Hindi cinema with Kuttey Trailer rohan ketan rajat ayan abhay
आसमान भारद्वाज, अयान मुखर्जी, अभय चोपड़ा, रोहन सिप्पी, रजत रवैल, केतन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने पिता विशाल भारद्वाज के नक्शेकदम चलते हुए आसमान भारद्वाज ने भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। बतौर निर्देशक आसमान 'कुत्ते' के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, कुमुद मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाएं है। भारद्वाज परिवार की सिनेमा में तीसरी  पीढ़ी की नुमाइंदगी करने उतरे आसमान से उन दर्शकों को खास उम्मीदें हैं जो अपराध श्रेणी की उन कहानियों को खास पसंद करते हैं जिनमें न कोई हीरो होता और न विलेन। सब अपने अपने किरदार में अपने हिसाब से जिंदगी जीते हैं। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा के और कौन कौन निर्देशक हैं जो तीसरी पीढ़ी के हैं, शुरुआत आसमान भारद्वाज से...

Vishal Bhardwaj son Aasman debuts in Hindi cinema with Kuttey Trailer rohan ketan rajat ayan abhay
आसमान भारद्वाज, विशाल भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसमान भारद्वाज 
आसमान भारद्वाज के दादा राम भारद्वाज का भी सिनेमा से नाता रहा है। उन्होंने उषा खन्ना, कल्याण जी आनंद जी और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जैसे संगीतकार की कई फिल्मों में गीत लिखे हैं। पिता से ही प्रेरणा मिलने के बाद विशाल भारद्वाज ने संगीत सीखा और बाद में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। आसमान भारद्वाज अपने पिता विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' से जुड़े और वहां से फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने के बाद न्यूयॉर्क से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया। आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुत्ते' 13 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति

Vishal Bhardwaj son Aasman debuts in Hindi cinema with Kuttey Trailer rohan ketan rajat ayan abhay
अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी
अयान मुखर्जी के दादा शशधर मुखर्जी ने 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की और बाद में 1943 में संगीतकार मदन मोहन के पिता रायबहादुर चुन्नीलाल, अशोक कुमार और ज्ञान मुखर्जी के साथ फिल्मिस्तान स्टूडियो की नींव डाली। 'लव इन शिमला', 'एक मुसाफिर एक हसीना', और 'लीडर' जैसी फिल्में बनाने वाले शशधर मुखर्जी के बेटे देब मुखर्जी बतौर अभिनेता 'तू ही मेरी जिंदगी', 'आंसू बन गए फूल', 'बातों बातों' में जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अयान मुखर्जी को सिनेमा अपने पिता देब से विरासत  मिलाथ उन्होंने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत 'वेक अप सिड' से की थी। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र-शिवा पार्ट वन' इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म रही है।

Bhola Motion Poster: 'इस कलयुग में आ रहा है भोला...', जबरदस्त है अजय देवगन की 'भोला' का मोशन पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj son Aasman debuts in Hindi cinema with Kuttey Trailer rohan ketan rajat ayan abhay
रोहन सिप्पी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोहन सिप्पी
रोशन सिप्पी के दादा जी पी सिप्पी ने 'शोले' जैसी कालजयी फिल्म बनाई। इस फिल्म का निर्देशन रोहन सिप्पी के पिता रमेश सिप्पी ने किया था। रोहन सिप्पी ने भी अपने पिता के नक्शे कदम चलते हुए फिल्म निर्देशन में कदम रख। रोहन सिप्पी ने बतौर निर्देशक अपने कैरियर की शुरुआत साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'कुछ ना कहो' से की थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके अलावा रोहन सिप्पी 'ब्लफमास्टर', 'चांदनी चौक टू चाइना', 'दम मारो दम' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Pathaan Controvarsy: SRK का नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? जानें शाहरुख खान ने क्या दिया था जवाब

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj son Aasman debuts in Hindi cinema with Kuttey Trailer rohan ketan rajat ayan abhay
रजत रवैल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रजत रवैल 
'मेरे महबूब', 'महबूब की मेंहदी', 'लैला मजनू' जैसी रोमांटिक फिल्मों के निर्देशक एच एस रवैल की तीसरी पीढ़ी के रजत रवैल ने 'जमीर', 'दिल ने फिर याद किया' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। रजत रवैल ने 'बॉडीगार्ड', 'गली गली चोर है' जैसी फिल्मों में अभिनय के अलावा 'नो प्रॉब्लम', 'रेडी' जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। रजत रवैल के पिता राहुल रवैल ने 'लव स्टोरी' में कुमार गौरव और विजयेता पंडित, 'बेताब' में सनी देओल और अमृता सिंह, 'बेखुदी' में काजोल के बाद 'और प्यार हो गया' में ऐश्वर्या राय को लांच किया था।

Mission Impossible 7: हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed