फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishal Dadlani: विशाल ददलानी के गानों पर थिरकता है बॉलीवुड, बयानों के चलते कई बार विवादों में फंसे हैं गायक

Wed, 28 Jun 2023 09:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 28 Jun 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
Vishal Dadlani birthday know unknown facts about singer songwriter actor music composer career controversies
विशाल ददलानी - फोटो : अमर उजाला
विशाल ददलानी बॉलीवुड के मशहूर म्जूयिक कंपोजर, गायक और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों में लोगों को एक अलग ही जोश और जुनून महसूस होता है। वह अक्सर अपने काम के लिए तारीफें बटोरते हैं, लेकिन कई बार वह अपने बयानों के चलते भी सुर्खियों में आ जाते हैं। कई बार वह अपने बयानों के चलते विवादों में भी घिर चुके हैं। आज विशाल अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें और उनके विवाद के बारे में...
Vishal Dadlani birthday know unknown facts about singer songwriter actor music composer career controversies
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल का जन्म 28 जनवरी 1973 को हुआ था। विशाल का नाम शेखर के बगैर अधूरा है। दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दिए। विशाल शेखर की जोड़ी ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया है। फिल्मों में संगीत देने के अलावा विशाल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज करते नजर आते हैं। विशाल की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। विशाल ने अपने करियर में 'झूमे जो पठान', 'बेशरम रंग', 'बलम पिचकारी' और 'स्वैग से स्वागत' सहित कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं।

Vishal Dadlani birthday know unknown facts about singer songwriter actor music composer career controversies
विशाल ददलानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई हिट गानों के साथ साथ विशाल विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। सबसे पहले साल 2016 में वह अपने बयान के चलते विवादों में फंसे। दरअसल, साल 2016 में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से साधु मुनि तरुण कुमार के खिलाफ ट्वीट किया था। साधु ने जब हरियाणा विधान सभा में भाषण दिया था तो वह पूरी तरह से नग्न अवस्था में थे। इस पर तंज कसते हुए विशाल ने ट्वीट किया और लिखा, 'अगर आप लोगों ने अगर उन्हें को वोट दिया तो इस बेतुकी बकवास के लिए आप जिम्मेदार हैं। नहीं अच्छे दिन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Dadlani birthday know unknown facts about singer songwriter actor music composer career controversies
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ददलानी के इस बयान पर जैन धर्म के लोगों ने विरोध जताया। साथ ही विशाल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद उच्च न्यायलय की तरफ से विशाल पर जुर्माना लगाया गया था। कहा जाता है कि इसके बाद ददलानी ने माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
Vishal Dadlani birthday know unknown facts about singer songwriter actor music composer career controversies
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2019 में विशाल एक बार फिर चर्चा में आए और विवाद में फंसे। साल 2019 में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सेवानिवृत्त हुए तो विशाल ददलानी ने उनके ऊपर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि सीजेआई गोगोई और मुझे आशा है कि आप इस शर्मनाक और कायरतापूर्ण विरासत का पेट भर सकते हैं, जो आपने इस प्रतिष्ठित कार्यलय को छोड़ दिया है। विशाल ददलानी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed