फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: गुलाब बेच रही लड़की को BIG B ने बिना गिने दे दिए पैसे, सुनाया दिल को छू जाने वाला किस्सा

Wed, 28 Jun 2023 09:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Jun 2023 09:20 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan emotional after seeing girl selling roses on traffic signal
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कभी अपने घर पर, कभी बालकनी पर तो कभी सोशल मीडिया के जरिए वह उनसे जुड़े जरूर रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने व्लॉग के माध्यम से भी फैंस से जुड़ने की कोशिश करते रहते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है, जो कि उनके साथ ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ था। अभिनेता ने ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचने वाली लड़की की  स्थिति बयां की है।

amitabh bachchan emotional after seeing girl selling roses on traffic signal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने ट्रैफिक सिग्नल पर लड़की को फूल बेचते हुए देखा था। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक उसको एक कार से दूसरी कार में जाते देखा और आखिरकार अपनी कार की खिड़की नीचे की और उसकी ओर हाथ हिलाया। बच्चन की कार के पीछे मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें चेतावनी के संकेत दिए लेकिन चूंकि बच्चन उन्हें बुला रहे थे, इसलिए वह कुछ आशंका के साथ उनकी ओर बढ़ी।

amitabh bachchan emotional after seeing girl selling roses on traffic signal
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अभिनेता ने लिखा, वह वहां खड़ी थी, एक छोटी बच्ची, कुछ देर पहले हुई भारी बारिश में आधी भीगी हुई। उसके पास लाल गुलाबों का एक छोटा सा गुच्छा था जो कि बारिश और समय हो जाने के कारण खराब हो गया था, वह मोटे कागज प्लास्टिक में लिपटा हुआ था। वह एक कार की खिड़की से दूसरी कार की खिड़की की ओर बढ़ रही थी। वह शायद खुद को और अपने परिवार के कुछ अन्य लोगों को खिलाने के लिए बिक्री की उम्मीद कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan emotional after seeing girl selling roses on traffic signal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'मैं उसे देख रहा था, मैंने उसे इशारा किया, लेकिन पीछे सुरक्षा में मौजूद पुलिस की गाड़ी ने उसे चेतावनी दी कि पास मत आना, वह थोड़ी देर के लिए पीछे हट गई, फिर जब उसने देखा कि मैं उसे बुला रहा हूं तो उसने पुलिस को देखा और फिर मेरी खिड़की को आशंका की नजरों से देखा। मैं उसके लिए पैसे निकाल रहा था।

विज्ञापन
amitabh bachchan emotional after seeing girl selling roses on traffic signal
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बिग बी ने आगे कहा कि उन्होंने उससे फूलों की कीमत के बारे में नहीं पूछा बल्कि उसको कुछ पैसे दिए और उस लड़की ने उन्हें फूल दे दिए जिन्हें वह बेचने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा, मैंने यह नहीं पूछा कि गुलाबों की कीमत क्या है, बस उसे कुछ पैसे दे दिए, न मैंने यह देखा और न ही गिना कि वह कितने थे...क्या ऐसा करना वाकई जरूरी था, नहीं। उसने झिझकते हुए पैसे ले लिए और गुलदस्ता मुझे सौंप दिया। मैंने उससे कहा कि बस जाओ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed