फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने समझाईं पौराणिक फिल्में बनाने की बारीकियां, 'आदिपुरुष' पर कही यह बात

Wed, 28 Jun 2023 08:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 28 Jun 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri talks about Om Raut Adipurush controversy said making mythology film is a big responsibility
आदिपुरुष, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

प्रभास, कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' अपने संवादों और फिल्म में खराब वीएफएक्स के चलते सबके निशाने पर बनी हुई है। फिल्म के कुछ दृश्यों की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से भी की जा रही है। लोगों के कटाक्ष....कोर्ट की फटकार...और सेलेब्स की खरी खोटी, ये सब 'आदिपुरुष' के मेकर्स को हर रोज सुनने मिल रहे हैं। अब इस बीच हाल ही में, सीबीएफसी बोर्ड के सदस्य और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि क्या समिति ने 'आदिपुरुष' के उन दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताई थी, जो जनता को नाराज कर रहे हैं? इतना ही नहीं निर्देशक ने फिल्म के आसपास हो रहे पूरे विवाद के बारे में भी बात की।

Vivek Agnihotri talks about Om Raut Adipurush controversy said making mythology film is a big responsibility
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' के मेकर्स को सोशल मीडिया पर यह कहकर भी फटकार लगाई जा रही है कि वह रामायण को चित्रित करना चाह रहे थे यह मार्वल की कोई फिल्म बना रहे थे। ऐसे में
इंडिया.कॉम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि 'आदिपुरुष' में दर्शकों की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्यों और संवादों पर सीबीएफसी समिति ने आपत्ति जताई थी या नहीं। विवेक के अनुसार किसी भी फिल्म को प्रमाणित करने के लिए वे लोग फिल्म नहीं देखते हैं। 
Vivek Agnihotri talks about Om Raut Adipurush controversy said making mythology film is a big responsibility
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री बोले, 'मैं सीबीएफसी बोर्ड का हिस्सा हूं। हम प्रमाणन के लिए फिल्म नहीं देखते हैं। फिल्म को आम आदमी और महिलाएं देखते हैं। मुझे नहीं पता कि फिल्म का किस स्तर पर क्या हुआ और इसे किसने देखा। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। मैं द वैक्सीन वॉर की शूटिंग में व्यस्त था। मैंने कुछ दिन पहले ही फिल्म पूरी की है। इसलिए, मुझे आदिपुरुष के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप मेरे पुराने बयान और कमेंट्स देखेंगे, तो मैं आम तौर पर अन्य फिल्मों के बारे में बात नहीं करता हूं। मैं दूसरों द्वारा बनाई जा रही फिल्मों पर कभी कोई राय नहीं देता, चाहे वह अच्छी हो या बुरी। हालांकि, मैं कहूंगा कि आस्था के मामले काफी संवेदनशील होते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri talks about Om Raut Adipurush controversy said making mythology film is a big responsibility
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने आगे ओम राउत की आदिपुरुष से जुड़े विवाद के बारे में बात की और कहा, 'आस्था की जो चीजें हैं, उसमें हमें बहुत ही जिम्मेदार और संवेदनशील रहना चाहिए। आपकी क्या आस्था है, किसी की क्या आस्था है... जैसे किसी का बच्चा है और मां को लगता है कि मेरा बच्चा दुनिया में सबसे सुंदर है, तो मुझे कोई हक नहीं बोलने का कि वो थोड़ा कम सुंदर है या सुंदर नहीं है। वो मां की आस्था और उसका प्रेम है। प्रेम और आस्था के मामले में सारे लॉजिक फेल हो जाते हैं और उस पर ठेस पहुंचाना, उसको आहत करना अपने आप में  पाप है।'
Ramayan: 'आदिपुरुष' विवादों के बीच रामानंद सागर की 'रामायण' की टीवी पर वापसी, जानें कब और कहां देखें?

विज्ञापन
Vivek Agnihotri talks about Om Raut Adipurush controversy said making mythology film is a big responsibility
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत द्वारा निर्देशित, 'आदिपुरुष' एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जो रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास राघव (भगवान राम), कृति सेनन जानकी (सीता), सनी सिंह लक्ष्मण, सैफ अली खान लंकेश (रावण) और देवदत्त नागे बजरंग (भगवान हनुमान) की भूमिका में हैं। 16 जून को रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो शानदार रही थी, लेकिन बाद में दर्शकों ने इसके 'टपोरी' डायलॉग्स और खराब वीएफएक्स के लिए इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में फिल्म को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed