फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19: विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना संक्रमित होने की वजह से अंतिम समय में पिता से नहीं मिल पाए सिंगर, लिखी भावुक पोस्ट

Sat, 08 Jan 2022 02:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
Vishal Dadlani father passes away at 79 Singer could not meet his father for last time due to covid positive
विशाल ददलानी के पिता का निधन, लिखी भावुक पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम/vishaldadlani

संगीतकार-गायक विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का शनिवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके पिता पिछले तीन-चार दिनों से आईसीयू में थे। उन्होंने पोस्ट में बताया कि इस समय वह कोरोना संक्रमित होने की वजह से आइसोलेशन में हैं और इसी वजह से वह पिता के अंतिम क्षणों में भी उनसे नहीं मिल पाए। इस बारे में विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखा है।


 

Vishal Dadlani father passes away at 79 Singer could not meet his father for last time due to covid positive
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कि वह अंतिम क्षणों में अपने पिता के साथ नहीं हो सकते क्योंकि शुक्रवार को उनकी  कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे लिखा, " मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त, धरती पर सबसे अच्छे और दयालु आदमी को कल रात खो दिया। मुझे उनसे अच्छा पिता, उनसे बेहतर व्यक्ति या जीवन के उनसे बेहतर शिक्षक कभी नहीं मिल सकता। मुझमें जो कुछ भी अच्छा है वह सिर्फ उनका एक हल्का प्रतिबिंब है।

Vishal Dadlani father passes away at 79 Singer could not meet his father for last time due to covid positive
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इस पोस्ट में आगे बताया कि "उनके पिता पिछले 3/4 दिनों से आईसीयू में थे, लेकिन मैं कल उनसे मिलने नहीं जा सका क्योंकि मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव है। मैं अपनी मां को उनके पास रखने तक नहीं जा सकता। यह सबसे कठिन समय है, यह वास्तव में उचित नहीं है। उन्होंने लिखा, "शुक्र है कि मेरी बहन जितनी ताकत के साथ सब कुछ संभाल सकती है, उससे कहीं ज्यादा ताकत के साथ। मुझे नहीं पता कि उनके (पिता) बिना दुनिया में कैसे रहना है। मैं पूरी तरह से खो गया हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Dadlani father passes away at 79 Singer could not meet his father for last time due to covid positive
Vishal Dadlani

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित होने की दी थी जानकारी-
विशाल ददलानी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोनावायरस संक्रमित होने के बारे में खुलासा किया था। संगीतकार ने कहा कि "हर सावधानी" बरतने के बावजूद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह इस समय आइसोलेशन में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed