{"_id":"61a24c8c80930e7f7a664563","slug":"vishal-dadlani-says-aishwarya-served-food-to-30-people-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशाल ददलानी का खुलासा: ऐश्वर्या राय ने 30 लोगों को परोसा था खाना, फिर जाकर खुद खाया!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विशाल ददलानी का खुलासा: ऐश्वर्या राय ने 30 लोगों को परोसा था खाना, फिर जाकर खुद खाया!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीतकार विशाल ददलानी ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार 30 लोगों को खाना परोसा था। उन्होंने कहा कि यह एक टूर की बात है, जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने साथ गये सभी लोगों को खाना परोसा और उसके बाद खुद खाने के लिए बैठीं। विशाल ददलानी ने यह बात रियलिटी शो सारेगामापा के विशेष एपिसोड के शूटिंग के दौरान कही। इस रियलिटी शो में एक्टर अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास का प्रमोशन करते हुए दिखेंगे। विशाल इस रियलिटी शो के जज हैं। जबकि, इसे होस्ट सिंगर आदित्य नारायण करते हैं।
2 of 5
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य नारायण ने अभिषेक से पूछा कि क्या ऐश्वर्या कभी घर का काम करती हैं? इस पर विशाल ददलानी ने यह खुलासा करते हुए बताया कि हम सभी एक बार टूर पर थे। हमारे साथ करीब 30 लोगों का एक बड़ा बैंड था। एक दिन पूरी टीम ने मिस्टर बच्चन के साथ डिनर करने का अनुरोध किया। जबकि हम हमेशा मिस्टर बच्चन के साथ बैठकर खाना खाते थे।
3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार पूरा समूह रात के खाने के लिए आया था। आम तौर पर इस तरह की सभा में हमारे पास बहुत सारे सर्वरों वाला बुफे होता है। लेकिन ऐश्वर्या ने जोर देकर कहा कि वह सभी को खाना परोसेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय ने यह सब प्रचार के लिए नहीं, बल्कि प्यार से किया। विशाल ने कहा कि हम ऐश्वर्या को बरसों से जानते हैं, वह ऐसी ही है। उस दिन मुझे भी आश्चर्य हुआ क्योंकि सबका खाना खा लेने के बाद उन्होंने मिठाई परोसी और फिर जाकर खुद खाने के लिए बैठीं। उन्होंने कहा, उस दिन हम सभी को लगा कि हम दुनिया के सबसे भाग्यशाली लोग हैं, क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने हमें खाना परोसा।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने ऐश्वर्या राय को अद्भुत बताया। अभिषेक बच्चन ने कहा कि ऐश्वर्या जमीन से जुड़ी हुई हैं। वह हमारे भारतीय मूल्यों से प्यार करती हैं और बेटी को भी यही सिखा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।