मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ इंडिगो एयरलाइंस में गलत तरीके से पेश आने का आरोप है। उन्होंने एयरलाइन में अर्णब गोस्वामी को लेकर कुछ ऐसी बाते बोलीं जिसके बाद इंडिगो एयरलाइन सहित तीन एयरलाइंस कंपनियां ने कुणाल कामरा के अपनी एयरलाइंस में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब खबर है कि विस्तारा एयरलाइंस ने भी कुणाल कामरा पर अपनी फ्लाइट में सफर करने पर रोक लगा दी है।
चार एयरलाइंस के बाद एक और ने भी कुणाल कामरा पर लगाया प्रतिबंध, पत्रकार के साथ किया था बुरा बर्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार सूत्रों की मानें तो,'विस्तारा एयरलाइंस ने कुणाल कामरा पर 27 अप्रैल तक के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइंस ने ये फैसला इंडिगो एयरलाइंस की आंतरिक कमेटी की जांच के बाद लिया है। इंडिगो एयरलाइंस ने कुणाल कामरा पर पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ फ्लाइट में गलत तरीके से पेश आने पर बीती 28 जनवरी से प्रतिबंध लगा रखा है।'
गौरतलब है कि कुणाल कामरा ने बीती 28 जनवरी को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल अर्णब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते नजर आए थे।
Sources: Vistara Airlines has also banned stand up comedian Kunal Kamra from flying till 27 April. Decision was made after investigation of internal committee of Indigo concluded.A flying ban was imposed on him on Jan 28 this year for heckling journalist Arnab Goswami on a flight pic.twitter.com/3UYn7Bjmwy
इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर छह महीने के लिए रोक लगाए दी। इतना ही नहीं दिल्ली ऑटो एसोसिएशन के सीएनजी ऑटो और डीटीसी ने भी अपनी बसों में अगले आदेश तक कुणाल के सफर करने पर पाबंदी का फैसला किया। वहीं प्रतिबंध के बाद कुणाल कामरा ने इंडिगो एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजा।
कामरा ने एयरलाइन को नोटिस भेजकर उन पर लगे छह महीने के यात्रा प्रतिबंध को हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 25 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की थी। आपको बता दें कि कुणाल कामरा पर इंडिगो,एयर इंडिगो एअर और स्पाइसजेट ने पहले से ही रोक लगा रखी है। वहीं कुणाल कामरा के प्रतिबंध की कई फिल्मी सितारों ने विरोध भी जताया था। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप उनमें से एक थे।
पढ़ें: 'सरदार उधम सिंह' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब अगले साल रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म