फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: 'टीवी बहस को भी सेंसर करो,' 'इमरजेंसी' को सीबीएफसी से प्रमाणन न मिलने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

Wed, 04 Sep 2024 03:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Sep 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri angry over Emergency not getting certification from CBFC said Censor TV debates too
विवेक अग्निहोत्री-इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सेंसरशिप नियमों की आलोचना की है। प्रमाणन मुद्दों के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है। इसी को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सेंसरशिप पर अपने विचार साझा किए, जिसे शेयर करने से कंगना रणौत भी खुद को नहीं रोक पाईं। 

Vivek Agnihotri angry over Emergency not getting certification from CBFC said Censor TV debates too
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार सुबह एक्स पर लिखा, 'सेंसरशिप: किसी भी रचनात्मक अभिव्यक्ति को कभी भी सेंसर नहीं किया जाना चाहिए-यह मेरा निजी विचार है।' विवेक अग्निहोत्री ने जोड़ा, 'लेकिन अगर आप अभी भी सेंसरशिप पर जोर देते हैं, तो टीवी बहस, समाचार कार्यक्रम, राजनीतिक भाषण और धार्मिक उपदेशों से शुरुआत क्यों नहीं करते? ये अक्सर फर्जी समाचार, विभाजन, नफरत और हिंसा के वास्तविक स्रोत होते हैं।'

Vivek Agnihotri angry over Emergency not getting certification from CBFC said Censor TV debates too
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक अग्निहोत्री यहीं नहीं रुके और आगे कहा, 'अगर आपको लगता है कि यह आपको बदनाम करता है या आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, तो आपको उस आलोचना को सहने के लिए थोड़ी हिम्मत जुटानी चाहिए। अगर यह आपका पक्ष प्रस्तुत नहीं करता है, तो कुछ ऐसा बनाएं जो आपका मामला प्रस्तुत करे। आखिरकार, कायर केवल उसी चीज को सेंसर करते हैं, जो उनके बदसूरत चेहरे को दुनियावाले के सामने लेकर आती है।'

Ram Charan- Suriya: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को पसंद हैं साउथ के अभिनेता, राम चरण और सूर्या को बताया खास

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri angry over Emergency not getting certification from CBFC said Censor TV debates too
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब

कंगना रणौत तुरंत विवेक अग्निहोत्री के बयान से सहमत हुईं और उनके ट्वीट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। प्रमाणन संबंधी मुद्दों के कारण रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में देरी हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर तय की गई थी। हालांकि, मौजूदा हालात को देखकर साफ हो गया है कि यह समय पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे सकेगी।

The Perfect Couple Trailer: जारी हुआ ईशान खट्टर की 'द परफेक्ट कपल' का ट्रेलर, निकोल किडमैन संग कर रहे काम

विज्ञापन
Vivek Agnihotri angry over Emergency not getting certification from CBFC said Censor TV debates too
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म में सिख समुदाय की गलत छवि पेश की गई है। इस पर उन्होंने कुछ सीन को हटाने की मांग की है। इनमें पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और पंजाब दंगे शामिल हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले पर आज सुनवाई की और साफ कर दिया कि फिल्म 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी। 'इमरजेंसी' की बात करें तो इसमें अभिनय करने के साथ ही कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है। इसमें अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed