फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करना चाहते थे करण जौहर, वायरल वीडियो पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

Thu, 06 Apr 2023 09:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri apurva asrani got angry on karan johar old viral video he wanted to end anushka sharma career
विवेक अग्निहोत्री, करण जौहर - फोटो : social media

करण जौहर पर काफी वक्त से लगातार आरोप लग रहे हैं कि वह बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं और केवल स्टार किड्स को ही आगे बढ़ाते हैं। अब इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण कहते दिख रहे हैं कि वह अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करना चाहते थे। अब इस वायरल वीडियो पर अपूर्व असरानी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है और करण जौहर के लिए गुस्सा जाहिर किया है।

Vivek Agnihotri apurva asrani got angry on karan johar old viral video he wanted to end anushka sharma career
अनुष्का शर्मा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अपूर्व असरानी ने यह वीडियो साझा किया है, जिसमें अनुष्का और करण एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। करण वीडियो में बोल रहे हैं कि मैं पूरी तरह से अनुष्का के करियर का खून करना चाहता था, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी इमेज दिखाई तो मेरा रिएक्शन था कि नहीं नहीं, तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ है क्या? तुम इसको साइन कर रहे हो, दिमाग खराब है। इस अनुष्का शर्मा को साइन करने की जरूरत नहीं है। एक और लीड एक्ट्रेस थी। मैं चाहता था कि आदि उसको साइन करें। पीछे से मैं पूरी तरह से अनुष्का को नुकसान पहुंचा रहा था।

Vidya Balan: 'शुरुआत में दबाव रहता था लेकिन अब...', हर समय अच्छा दिखने की मजबूरी पर बोलीं विद्या बालन

Vivek Agnihotri apurva asrani got angry on karan johar old viral video he wanted to end anushka sharma career
अनुष्का शर्मा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने कहा कि मैं चाहता था कि आदि अनुष्का को साइन न करें। फिल्म बनने के बाद मैंने 'रब ने बना दी जोड़ी' बेमन से देखी थी, लेकिन जब मैंने 'बैंड बाजा बारात' देखी तो अनुष्का को फोन करके माफी मांगी और उनकी तारीफ की। माफी इसलिए मांगी थी, क्योंकि मैंने पूरी तरह से एक अद्भुत टैलेंट को बर्बाद कर दिया होता। करण की ये बातें सुनकर अनुष्का वीडियो में हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।

Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri apurva asrani got angry on karan johar old viral video he wanted to end anushka sharma career
अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

अपूर्व असरानी ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'मैं पूरी तरह से अनुष्का के करियर का मर्डर करना चाहता था। करण जौहर ने 2016 में राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा के सामने यह कबूल किया था। मजाक में कहा, मुझे यकीन है, लेकिन अभी भी इंसाइडर आउटसाइडर की डिबेट का यह एक सही पॉइंट है।'
 



Adipurush: 'ये तो मुगल लग रहे हैं...', 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान

विज्ञापन
Vivek Agnihotri apurva asrani got angry on karan johar old viral video he wanted to end anushka sharma career
विवेक अग्निहोत्री, करण जौहर - फोटो : social media

अपूर्व असरानी के ट्वीट पर जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। विवेक ने ट्वीट किया, 'किसी का एकमात्र शौक करियर बनाना या तोड़ना है। अगर, बॉलीवुड गटर में है तो यह टैलेंटेड आउटसाइडर लोगों के खिलाफ कुछ लोगों की गंदी 'बैकरूम' पॉलिटिक्स की वजह से है। वहीं, इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भी अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
 



Kareena Kapoor: चैट शो में परिवार वालों को बुलाने पर करीना से फैंस ने पूछे सवाल, खराब हिंदी सुधारने की दी सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed