फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: उद्धव ठाकरे के सीएम आवास छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, बोले- सब ताज उछाले जाएंगे...

Thu, 23 Jun 2022 03:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 23 Jun 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri comment on chief minister Uddhav Thackeray amid Maharashtra political crisis
विवेक अग्निहोत्री, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले काफी दिनों से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। इसी सब सियासी हलचल के चलते बुधवार को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री आवास भी खाली कर चुके हैं। अब इस पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर तंज कसा है।

Vivek Agnihotri comment on chief minister Uddhav Thackeray amid Maharashtra political crisis
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सीएम आवास खाली करने के बाद उद्धव सरकार पर तंज कसा। विवेक अग्निहोत्री ने उद्धव ठाकरे का सीएम आवास को खाली करते हुए वीडियो रिट्वीट कर लिखा, ‘सब ताज उछाले जाएंगे, सब तख्त बिछाए जाएंगे, हम देखेंगे।’ इससे पहले भी विवेक ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'अपने पिता के बनाए सिद्धांतों को कुचल के कोई भी बेटा सफल नहीं होता।'
 


 

Vivek Agnihotri comment on chief minister Uddhav Thackeray amid Maharashtra political crisis
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री को अपनी इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विवेक जी अब महाराष्ट्र फाइल्स भी बनाओ’, तो दूसरे ने लिखा, ‘यह वही इंसान है जिसको एक नारी ने कहा था उद्धव तूने मेरा घर तोड़ा है, एक दिन तेरा घमंड भी टूटेगा।’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘और गिराओ किसी औरत का मकान, सब हिसाब किताब यही होना है।’ इसके अलावा एक ने लिखा कि विवेक की पोल खुल चुकी है, द कश्मीर फाइल्स बनाकर करोड़ों रुपये कमाकर विदेश घूमने गए लेकिन कश्मीरी लोगों से नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri comment on chief minister Uddhav Thackeray amid Maharashtra political crisis
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल रिलीज हुए उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार की कहानी को दिखाया गया था। वहीं, अब विवेक अग्निहोत्री 'दिल्ली फाइल्स' बनाने की भी घोषणा कर चुके हैं। इस फिल्म में भी अनुपम खेर दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed