{"_id":"672f39914873b404a50c4d30","slug":"vivek-agnihotri-met-pallavi-joshi-at-concert-love-blossomed-and-then-they-became-life-partners-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: कॉन्सर्ट में हुई विवेक अग्निहोत्री की पल्लवी से मुलाकात, चढ़ा प्यार परवान, फिर बन गए जीवनसाथी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: कॉन्सर्ट में हुई विवेक अग्निहोत्री की पल्लवी से मुलाकात, चढ़ा प्यार परवान, फिर बन गए जीवनसाथी
भारतीय फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आज यानी 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत एक कॉन्सर्ट में मुलाकात के बाद हुई। ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
2 of 5
विवेक अग्निहोत्री- पल्लवी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @pallavijoshiofficial
ऐसी हुई पल्लवी और विवेक की मुलाकात
पल्लवी तब एक्ट्रेस थीं और विवेक ऐड फिल्में बनाते थे। इस कॉन्सर्ट में ही दोनों की मुलाकात हुई। दोनों इस कॉन्सर्ट में बोर हो रहे थे। इस दौरान पल्लवी ने इस दौरान अपने दोस्त कहा कि उन्हें प्यास लगी है। विवेक गए और उनके लिए कोल्ड ड्रिंक ले आए। पल्लवी को विवेक की ये बात बहुत पसंद आई। दोनों की दोस्ती हो गई।
3 of 5
विवेक अग्निहोत्री- पल्लवी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @pallavijoshiofficial
विवेक को घमंडी समझती थीं पल्लवी
हालांकि, दोनों की इस बीच मुलाकात हुई तो पल्लवी को लगा कि विवेक बहुत घमंडी हैं लेकिन ये बात भी जल्द ही साफ हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने करीब तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया। 28 जून, 1997 को मुंबई के चिन्मय मिशन मंदिर में दोनों ने शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक अग्निहोत्री- पल्लवी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @pallavijoshiofficial
कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं विवेक और पल्लवी
विवेक और पल्लवी जोशी का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के करीबा आ गए। निजी रिश्ते के साथ ही दोनों एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। दोनों का मानना है कि एक-साथ काम करने की वजह से वह एक-दूसरे को और अच्छी तरह से समझ पाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक अग्निहोत्री- पल्लवी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@pallavijoshiofficial
अच्छी शादी के लिए दोस्ती होना जरूरी
विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'एक साथ काम करने का हमारी शादी पर गहरा असर पड़ा है। हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बातें भी साझा करते हैं'। दोनों का मानना है कि अच्छी शादी के लिए अच्छी दोस्ती होना भी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।