फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: फिल्म उद्योग के कंटेट पर विवेक का बयान, बोले- सिर्फ मैं और कंगना उठाते हैं बॉलीवुड पर सवाल

Fri, 05 May 2023 10:01 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri On Bollywood Filmmaker Said only He And Kangana Ranaut Raise Question About Film Industry
विवेक अग्निहोत्री- कंगना रणौत - फोटो : social media

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से निर्माता सुर्खियों में ही बने रहते हैं। इसके साथ ही वह अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्मों के कंटेंट पर उंगली उठाई है। उन्होंने कहा है कि मध्यवर्गीय दर्शक मुश्किल से इन फिल्मों से जुड़ पाते हैं और यही वजह है कि फिल्में लोगों को थिएटर तक लाने में असफल हो रही हैं। हालांकि सुधीर मिश्रा ने तर्क दिया कि दर्शक आसली हो गए हैं, इसलिए वे सिनेमा हॉल में फिल्में नहीं देख रहे हैं। 

Vivek Agnihotri On Bollywood Filmmaker Said only He And Kangana Ranaut Raise Question About Film Industry
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री बोले- फिल्म उद्योग ने किया मेरा बहिष्कार
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री और सुधीर मिश्रा के बीच पॉडकास्ट के दौरान बातचीत हुई है, जिसमें फिल्म निर्माता ने कहा कि इस उद्योग में मेरा पूरी तरह से बहिष्कार किया गया है। मैंने मध्यम वर्ग के लोगों में अपनी सांत्वना पाई है, और जब मैंने घरेलू महिलाओं से बात की, तो उन्होंने बताया कि ओवर एक्सपोजर और शारीरिक रवैये के अश्लील प्रदर्शन के साथ काफी समस्याएं हैं। निर्माता ने आगे कहा कि वे लोग चिढ़ जाते हैं, क्योंकि इस तरह की फिल्में वास्तविक विषयों को दूर करती हैं। 

Vivek Agnihotri On Bollywood Filmmaker Said only He And Kangana Ranaut Raise Question About Film Industry
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक ने फिल्म उद्योग के कंटेंट पर उठाए सवाल
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर का उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या फिल्म में जिस तरह के यूथ को दिखाया गया है, क्या वो सच में देश के यूथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिना किसी चिढ़न के कह रहा हूं, लेकिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर और उसके बाद की फिल्में, जरा उन फिल्मों में युवाओं को देखिए और देश की सड़कों पर युवाओं को देखिए। आपको फिल्मों में दिखाए गए यूथ नहीं मिलेंगे। जब मैंने दीवार देखी तो मैं तुरंत इससे जुड़ गया, मैंने जब फिल्म में अमिताभ बच्चन को देखा और महसूस किया कि अरे मुझे भी यह समस्या है, लेकिन आज कोई संबंध नहीं है। आप दर्शकों की संवेदनाओं का अपमान क्यों कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri On Bollywood Filmmaker Said only He And Kangana Ranaut Raise Question About Film Industry
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक बोले- बॉलीवुड का बहिष्कार नकली नहीं है
इस बातचीत के दौरान सुधीर मिश्रा ने कहा कि दर्शक भी आलसी हो गए हैं, तो विवेक ने कहा कि बॉलीवुड का बहिष्कार नकली नहीं है। दर्शक आलसी नहीं हो गए हैं। मैं उन फिल्मों को समझना चाहता हूं जो आजकल बन रही हैं। इन फिल्मों को दर्शक कौन हैं? वे किसकी चिंता की बात कर रहे हैं?हम कहां जा रहे हैं?यहां तक कि मनमोहन देसाई की फिल्में भी एक मध्यवर्गीय व्यक्ति के मुद्दों को उठाती थीं, लेकिन आज की फिल्मों में आम आदमी कहां है?

ऐश्वर्या की PS-2 का किला ध्वस्त कर पाएगी 'द केरल स्टोरी'!

विज्ञापन
Vivek Agnihotri On Bollywood Filmmaker Said only He And Kangana Ranaut Raise Question About Film Industry
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक और कंगना के अलावा कोई बॉलीवुड पर नहीं उठा रहा सवाल
निर्माता ने आगे कहा कि उनके और कंगना रणौत के अलावा कोई भी हिंदी फिल्म उद्योग की प्रथाओं पर सवाल नहीं उठा रहा है। अगर उद्योग कुछ गलत करता है, तो हमें उस पर सवाल उठाने का अधिकार है, कम से कम बुद्धिजीवियों और उदारवादियों को ऐसा करना चाहिए, तो फिल्म उद्योग भी एक प्रतिष्ठान है। जो लोग राज्य पर सवाल उठा रहे हैं, क्यों उन्हें पहले उस प्रतिष्ठान से यह सवाल नहीं करना चाहिए, जिससे वह रोजी रोटी कमाते हैं, तो कंगना और मेरे अलावा बॉलीवुड से किसने सवाल किया है? और अगर मैं उद्योग की प्रथाओं पर सवाल उठाऊं तो मुझे अलग क्यों होना चाहिए। 

Aparshakti Khurana: एक व्यक्ति की सलाह पर रो पड़े थे अपारशक्ति खुराना, टूट गया था एक्टर का मनोबल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed