Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vivek Agnihotri on Freedom at Midnight Directed by Nikkhil Advani adapted from the book of the same name
{"_id":"672db53f85ee178432024fff","slug":"vivek-agnihotri-on-freedom-at-midnight-directed-by-nikkhil-advani-adapted-from-the-book-of-the-same-name-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Freedom At Midnight: सोनी लिव की सीरीज की रिलीज से पहले ही बवाल, दंगों को रंगविहीन करने पर विवेक का बड़ा हमला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Freedom At Midnight: सोनी लिव की सीरीज की रिलीज से पहले ही बवाल, दंगों को रंगविहीन करने पर विवेक का बड़ा हमला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:44 PM IST
सार
Vivek Agnihotri: विवेक रंजन अग्निहोत्री बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। विवेक अक्सर अपनी बेबाकी से सभी को मुंहतोड़ जवाब देते आए हैं। इस बार उनका निशाना कोई और नहीं बल्कि फ्रीडम एट मिडनाइट के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मनित विवेक अग्निहोत्री अपनी कई फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। द कश्मीर फाइल्स जैसी कई फिल्मों के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दो पर फिल्में बनाई है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार प्रशंसा और आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। विवेक ने इस बार निखिल आडवाणी की फिल्म फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर एक्स पर ट्वीट किया है और अपने पक्ष तो रखते हुए निखिल के लिए एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने निखिल की सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर कई बातों पर अपनी राय साझा की हैं।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने निखिल को उनकी सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर लिखा, ''प्रिय निखिल, हिम्मत करो। अगर तुम भारत के विभाजन के हिंसक, सांप्रदायिक इतिहास को दिखाने जा रहे हो, तो कम से कम यह दिखाने की हिम्मत रखो कि अपराधी कौन था और पीड़ित कौन था। सबसे पहले, यह सिर्फ दंगा नहीं था बल्कि यह एक हिंदू नरसंहार था, और इसका एक धार्मिक रंग था- हरा।''
Dear Nikhil, have some BALLS.
If you’re going to present the violent, communal history of India’s partition, at least have the balls to show who was the perpetrator and who was the victim.
First, this wasn’t just a riot: it was a Hindu genocide, and it had a religious color:… pic.twitter.com/sTglJpsgQE
फ्रीडम एट मिडनाइट सोनी लिव पर आने वाली एक हिंदी भाषा की ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे इसी नाम की किताब से रूपांतरित किया गया है। इस किताब को डोमिनिक लैपिएरे और लैरी कॉलिन्स ने लिखा है। निखिल आडवाणी की यह सीरीज भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित है। इसका पहला टीजर 30 जुलाई 2024 को जारी किया गया था। इस सीरीज में जवाहरलाल नेहरू के रूप में सिद्धांत गुप्ता, महात्मा गांधी के रूप में चिराग वोहरा, सरदार वल्लभभाई पटेल के रूप में राजेंद्र चावला के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज 15 नवंबर को ओटीटी SonyLIV पर रिलीज होगी।
Bigg Boss 18: बिग बॉस शो में आया नया मोड़, क्या सलमान खान के शो से बाहर होंगी सारा अरफीन खान? जानें पूरा मामला
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।