फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: शाहरुख की 'जवान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की कही बात

Sun, 03 Sep 2023 08:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 03 Sep 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Praised Shah Rukh Khan Jawan trailer says he will watch the film first day first show
विवेक अग्निहोत्री-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। 'जवान' की रिलीज में अब सिर्फ चंद दिन शेष हैं। किंग खान की फिल्म का सिनेमाघरों में लुत्फ उठाने के लिए फैंस बेकरार हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्म जगत की तमाम हस्तियां भी 'जवान' की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हैरानी की बात है कि इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है।

Vivek Agnihotri Praised Shah Rukh Khan Jawan trailer says he will watch the film first day first show
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' फेम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड में अक्सर किसी न किसी पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर मीम साझा किया था। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। मगर, फिल्म की रिलीज से पहले अचानक ही विवेक के सुर बदल गए हैं। उन्होंने हाल ही में 'जवान' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। साथ ही खुद भी इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की इच्छा जाहिर की है।

Vivek Agnihotri Praised Shah Rukh Khan Jawan trailer says he will watch the film first day first show
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हुआ यह कि विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही ट्विटर पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा था। इसमें यूजर्स ने उनसेस कुछ दिलचस्प सवाल पूछे। इसी सेशन के दौरान एक यूजर ने निर्देशक से पूछा कि 'जवान' का ट्रेलर कैसा लगा? इसके जवाब में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'अद्भुत। माइंड ब्लोइंग। यह ब्लॉकबस्टर होगी। इस फिल्म पर ब्लॉकबस्टर लिखा है।'
Gadar 2: ‘गदर 2’ के गानों का क्रेडिट मिला इस 105 साल की गायिका को, उदित नारायण ने किया रोचक खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Praised Shah Rukh Khan Jawan trailer says he will watch the film first day first show
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह 'जवान' देखेंगे? इस पर विवेक ने कहा कि वह फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे, लेकिन टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो..., लेकिन टिकट कहां हैं यार? शाहरुख को बोलकर टिकट दिला दो प्लीज।' बता दें कि इससे पहले विवेक ने एक मीम शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'बच्चे जवान का इंतजार कर रहे, बड़े सालार का इंतजार कर रहे और लीजेंड्स 'द वैक्सीन वॉर' का इंतजार कर रहे'। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
Manoj Joshi: कभी काम के लिए तरसते थे मनोज जोशी, फिर 'कचरा सेठ' बन '150 रुपिया' से फैंस को बनाया दीवाना

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Praised Shah Rukh Khan Jawan trailer says he will watch the film first day first show
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह सात सितंबर को रिलीज होगी।  'जवान' में शाहरुख खान का डबल रोल है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।
SRK: साउथ निर्देशकों के साथ शाहरुख को अब तक नहीं मिली सफलता, क्या एटली की जवान से बदलेगी अभिनेता की किस्मत?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed