फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: ‘गदर 2’ के गानों का क्रेडिट मिला इस 105 साल की गायिका को, उदित नारायण ने किया रोचक खुलासा

Sun, 03 Sep 2023 08:20 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 03 Sep 2023 08:20 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Sunny Deol Ameesha Patel film Udit Narayan made an interesting disclosure about 105 year old singer
उदित नारायण की पत्नी दीपा झा, माता भुवनेश्वरी झा, बेटे आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' की सफलता में सबसे बड़ा योगदान फिल्म के हिट गानों का भी है। खास करके 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावां' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिस ताजगी के साथ उदित नारायण ने 21 साल पहले फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' में इन गीतों को गाया था। वही ताजगी का अहसास 21 साल के बाद भी 'गदर 2' के गाने को सुनकर होता है। फिल्म म्यूजिक की सक्सेस को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदित नारायण ने 'गदर 2' के दोनो गानों की सफलता का श्रेय अपनी मां भुवनेश्वरी देवी को दिया।

Gadar 2 Sunny Deol Ameesha Patel film Udit Narayan made an interesting disclosure about 105 year old singer
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

उदित नारायण की गायकी में पिछले 40 वर्षों में एक जैसी ताजगी नजर आती है। 'गदर 2' के म्यूजिक की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उदित नारायण से पूछा गया कि आज भी उनकी गायकी में  ताजगी सुनने को मिलती है। उसका राज क्या है? उदित नारायण ने कहा, 'मेरी मां 105 वर्ष की हो चुकी है। आज भी वह घर पर गाती रहती हैं। उनकी गायकी को सुनकर मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती हैं। अगर वह 105 वर्ष की उम्र में गा सकती हैं, तो मैं क्यों नहीं ? इसी सोच से मुझे बेहतर गाने की प्रेरणा मिलती है।'

Gadar 2 Sunny Deol Ameesha Patel film Udit Narayan made an interesting disclosure about 105 year old singer
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

गायक उदित नारायण की मां भुवनेश्वरी देवी अपने जमाने की लोक गायिका रही हैं। उदित नारायण कहते हैं, 'मैं अपनी मां की वजह से गायक बन पाया, नहीं तो मेरे पिता जी तो मुझे डॉक्टर बनाना चाह रहे थे। लेकिन मां की जिद थी कि मैं गायक बनूं। यह मेरी मां के आशीर्वाद का ही फल है कि आज इस काबिल बन पाया और आप लोगों को गीत सुना पा रहा हूं। मेरी मां साथ ही रहती हैं, ऐसा लगता है कि सारी दुनिया की खुशियां मेरे पास है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Sunny Deol Ameesha Patel film Udit Narayan made an interesting disclosure about 105 year old singer
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'गदर 2' के गाने को लेकर उदित नारायण ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि अनिल जी 'गदर 2' बना रहे हैं तो उनको फोन करके पूछा कि अनिल जी फिल्म में मेरे गाने फिल्म रख रहे हैं ना। उन्होंने कहा कि मिथुन से बात करो। मैंने  मिथुन को फोन किया, उन्होंने रिकार्डिंग स्टूडियो में बुलाया और कहा कि हम आज सिर्फ बात करेंगे। जब मैं मिथुन से रिकार्डिंग स्टूडियो में मिला तो मुझे ऐसी सकारात्मक ऊर्जा का आभास हुआ कि मैने तभी मिथुन को कह दिया कि 'गदर 2' बहुत बड़ी हिट होने वाली है।'

विज्ञापन
Gadar 2 Sunny Deol Ameesha Patel film Udit Narayan made an interesting disclosure about 105 year old singer
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

गायक उदित नारायण ने आगे कहा, 'पहले से ही इस फिल्म को लेकर खूबसूरत माहौल बनता गया। मेरे मन में थोड़ी सी शंका थी कि पता नहीं गा पाऊंगा कि नहीं, लेकिन मिथुन को विश्वास था कि वह मुझसे गवा लेंगे। मैं इन गानों को लेकर इतना उत्साहित था कि हर 15 दिन के बाद फोन करके मिथुन से पूछता था कि गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आ जाऊं क्या? मिथुन भी सोच में पड़ गए थे कि यह आदमी तो पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। खैर, इस फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।'

यह भी पढ़ें-  Pratyusha Banerjee : प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में आया नया मोड़, पिता का दावा- बेटी ने नहीं की आत्महत्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed