फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Awards: राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विवेक अग्निहोत्री ने जताई खुशी, देशवासियों को दिया धन्यवाद

Tue, 17 Oct 2023 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Oct 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Reaction after getting National Film Award To The Kashmir Files read details here
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

वैक्सीन वॉर के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मंगलवार (17 अक्तूबर) को दिल्ली में अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय राजधानी में हुआ। द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता है।


National Awards 2023: आलिया-अल्लू और कृति को मिला नेशनल अवॉर्ड, जानें किन-किन सितारों को किया गया सम्मानित

Vivek Agnihotri Reaction after getting National Film Award To The Kashmir Files read details here
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

समारोह समाप्त होने के बाद विवेक ने उन्हें दिए गए सम्मान के लिए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “इस सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए धन्यवाद। द कश्मीर फाइल्स को पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को एक श्रद्धांजलि है। विशेषकर आज के संदर्भ में यह दर्शाता है कि जब मानवता न हो तो क्या होता है। भारत के सभी नागरिकों को धन्यवाद।”

Vivek Agnihotri Reaction after getting National Film Award To The Kashmir Files read details here
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

इस कैप्शन के साथ विवेक ने कार्यक्रम में अपने परिचय के रूप में चलाए गए वीडियो को भी साझा किया। वीडियो में वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार स्वीकार करते दिख रहे हैं। इस समारोह के लिए विवेक क्लासिक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक शर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर पहन रखा था और मैचिंग ब्लैक पैंट के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Reaction after getting National Film Award To The Kashmir Files read details here
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

समारोह के दौरान वह अपनी पत्नी और फिल्म निर्माता अभिनेत्री पल्लवी जोशी के बगल में बैठे थे। वहीं, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन उनके आगे बैठे थे। बता दें कि कृति को फिल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Reaction after getting National Film Award To The Kashmir Files read details here
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी - फोटो : social media

वहीं, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कार जीता है। इसके अलावा पल्लवी जोशी ने द कश्मीर फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है, जबकि आलिया भट्ट को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है।
Alia Bhatt: शादी की साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed