हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। इन फोटोज और वीडियोज में दोनों की सादगी देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी। अब इस पर कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन भी सामने आया है।
Vivek Agnihotri: विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर आया विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, याद दिलाई वर्षों पुरानी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि समय के साथ लोग बदल जाते हैं। मंदिर से विराट और अनुष्का का एक वीडियो साझा करते हुए, विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "मुझे याद है कि बहुत से ट्वीट करने वालों ने एक युवा विराट कोहली को ट्रोल किया था जब उसने मजाक में कहा था 'क्या मैं पूजा पाठ करने वाला टाइप दिखता हूं'। लोग बदल जाते हैं और यह बहुत अच्छी बात है। क्योंकि परिवर्तन सार्थक जीवन का दूसरा नाम है।''
I remember a lot of tweet-diggers had trolled a young Virat Kohli when he had said jokingly “do I look like pooja paath types”.
Ranbir Kapoor: स्कूल के प्रिंसिपल से रणबीर की हुई थी जमकर पिटाई, एक्टर को पड़े थे जोरों के थप्पड़
People change. And it’s a great thing. Because change is another name of a meaningful life. pic.twitter.com/OxCeYFkxuU
दरअसल, विवेक के ट्वीट में विराट की सात साल पहले हुई आलोचना का जिक्र था। यह टी20 विश्व कप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ जब एक रिपोर्टर ने विराट से पूछा कि क्या वह दबाव की स्थिति में खुद को शांत करने के लिए 'पूजा-पाठ' (प्रार्थना) करते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट ने कहा था, ''क्या मैं पूजा-पाठ टाइप दिखता हूं?''
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को निकाला? अभिनेता ने बताई सच्चाई
गौरतलब है कि विवेक से पहले दोनों के वीडियो पर कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी और एक 'अच्छा उदाहरण' स्थापित करने के लिए उनकी सराहना की थी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह पावर कपल एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है। सिर्फ महाकाल के दर्शन के लिए नहीं, बल्कि यह तरीका सनातन पर निर्मित धर्म और सभ्यता का भी महिमांडन है, जो सनातन धर्म से बनी है। उनका यह प्रयास सूक्ष्म स्तर पर मंदिर/राज्य पर्यटन को बढ़ावा देता है। आखिरकार यह तरीका देश के स्वाभिमान में इजाफा करता है और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार है।'
Filmy Wrap: रणबीर ने उड़ाया दिल टूटने का मजाक और सुष्मिता ने बताया हाल-ए-दिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन मंदिर की भस्म आरती में भी शामिल हुए। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से 'जय महाकाल' कहा। वहीं, अनुष्का ने कहा कि 'भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।' मंदिर विजिट के दौरान विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे।
Ranveer Singh: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रणवीर सिंह की वायरल हुई तस्वीर, डैशिंग अंदाज में नजर आए अभिनेता