फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Vaccine War: फिल्म से पल्लवी के किरदार का हुआ खुलासा, NIV डायरेक्टर प्रिया अब्राहम की कहानी करेंगी बयां

Fri, 22 Sep 2023 06:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Sep 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri shares Pallavi Joshi role in The Vaccine War will play virologist Priya Abraham Character
पल्लवी जोशी, 'द वैक्सीन वॉर' - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' से धमाल मचाने वाली पल्लवी जोशी जल्द ही 'द वैक्सीन वॉर' में अभिनय का तड़का लगाती नजर आएंगी। अभिनेत्री फिल्म की निर्माता भी हैं। कोविड-19 में भारत के वैक्सीन योगदान को दिखाती इस फिल्म को बहुत से लोग प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने 'द वैक्सीन वॉर' में पल्लवी जोशी की भूमिका की झलक साझा की हैं।

Vivek Agnihotri shares Pallavi Joshi role in The Vaccine War will play virologist Priya Abraham Character
द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज की तारीख नजदीक आने पर विवेक ने फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पल्लवी जोशी के चरित्र की एक झलक साझा की है और फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर पर फिल्म द वैक्सीन वॉर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की निदेशक पल्लवी जोशी के किरदार को पेश किया है।

Kangana Ranaut: कंगना ने खालिस्तानियों पर साधा निशाना, सिख समुदाय से 'अखंड भारत' को सपोर्ट करने का किया आग्रह

Vivek Agnihotri shares Pallavi Joshi role in The Vaccine War will play virologist Priya Abraham Character
द वैक्सीन वॉर - फोटो : Social media

फिल्म में पल्लवी जोशी डॉ. प्रिया अब्राहम का रोल निभा रही हैं। डॉ. प्रिया अब्राहम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की डायरेक्टर हैं। नेटिजन्स ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और फिल्म के लिए उत्साह व्यक्त किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक और जबर्दस्त फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं।'

Sultan Of Delhi: मौनी रॉय और ताहिर पर लगे ये संगीन आरोप, ट्रेलर लॉन्च पर मिलन लूथरिया ने फोड़ा सेलेब्रिटी बम

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri shares Pallavi Joshi role in The Vaccine War will play virologist Priya Abraham Character
'द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म एक असल मुद्दे पर बनी है, जो बायो साइंस की दुनिया में बॉलीवुड की पहली शुरुआत है। पिछले दिनों अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने खुलासा किया था कि डॉ बलराम भार्गव ने फिल्म को बनाने में उनकी काफी सहायता की है और इसके बदले उन्होंने एक रुपये की फीस ली थी।

Sultan Of Delhi: मौनी रॉय और ताहिर पर लगे ये संगीन आरोप, ट्रेलर लॉन्च पर मिलन लूथरिया ने फोड़ा सेलेब्रिटी बम

विज्ञापन
Vivek Agnihotri shares Pallavi Joshi role in The Vaccine War will play virologist Priya Abraham Character
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 28 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed