फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: नई फिल्म का एलान करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने यूजर्स से पूछा शीर्षक, फैंस बोले- चेतन भगत...

Mon, 18 Jul 2022 02:35 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri:The Kashmir Files Director may Make Film on Covid-19 Vaccination dedication on narendra modi, frrontline workers, ICMR
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए कश्मीरी पंडितों की कहानी बताने के बाद मानवता से जुड़े एक और मुद्दे पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। 32 साल पहले कश्मीर घाटियों में हुए नरसंहार की दर्दनाक कहानी को उजागर करने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ऐसी फिल्म बनाने की इच्छा जता रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आईसीएमआर तक का जिक्र होगा। निर्देशक ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'मैं मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि पर फिल्म बनाने के लिए बहुत प्रेरित हूं। मुझे भी बहुत गर्व है कि भरत ने ऐसा किया।'

Vivek Agnihotri:The Kashmir Files Director may Make Film on Covid-19 Vaccination dedication on narendra modi, frrontline workers, ICMR
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भारत ने नया कीर्तिमान बनाया है। देश ने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बड़े आंकड़े को पार करते ही विवेक अग्निहोत्री ने इशारों-इशारों में अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। निर्देशक ने लिखा, 'ICMR के वैज्ञानिकों को एक बड़ा सलाम, जिन्होंने बिना ज्यादा संसाधनों के कम-से-कम समय में वैक्सीन बना ली। नरेंद्र मोदी को एक बड़ा सलाम, जिनके गतिशील और निर्णायक नेतृत्व के बिना यह संभव नहीं होता।  फ्रंटलाइन वर्कर्स को एक बड़ा सैल्यूट।'

Vivek Agnihotri:The Kashmir Files Director may Make Film on Covid-19 Vaccination dedication on narendra modi, frrontline workers, ICMR
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने उपरोक्त ट्वीट को कोट करते हुए फिल्म बनाने की बता कही है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है निर्देशक दिल्ली फाइल्स के बाद कोविड-10 वैक्सीनेशन ड्राइव पर फिल्म बनाएंगे, जिसमें नरेंद्र मोदी से लेकर आईसीएमआर तक का जिक्र होगा। इतना ही नहीं विवेक अग्निहोत्री ने अपने प्रशंसकों से इस फिल्म के लिए टाइटल सुझाने को भी कहा है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'क्या मुझे इस पर फिल्म बनानी चाहिए? अगर हां, तो इसका शीर्षक क्या होना चाहिए?'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri:The Kashmir Files Director may Make Film on Covid-19 Vaccination dedication on narendra modi, frrontline workers, ICMR
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स सुझा रहे ऐसे-ऐसे नाम
एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल आपको बनाना चाहिए सर, क्योंकि ये सिर्फ आपसे ही आपेक्षित है। आप पूरी ईमानदारी से बनाएंगे इसे। शुभकामनाएं'। वहीं अन्य यूजर ने नाम के सुझाव देते हुए लिखा, 'यदि आप इस विषय पर फिल्म बनाना चाहते हैं तो भारतीय कलाकारों और हॉलीवुड कलाकारों के साथ एक अंग्रेजी फिल्म बनाएं। कहानी पूरी दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। आप फिल्म का शीर्षक - फ्री, पॉसिबल, 200 करोड़, टीका वली और टीके' रख सकते हैं। वहीं एक यूजर ने चेतन भगत को टैग करते हुए शीर्षक सुझाने के लिए कह डाला।
 

 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed