{"_id":"5ce3e1a1bdec2207843bff51","slug":"vivek-oberoi-apologized-by-adding-hand-to-salman-khan-at-award-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवॉर्ड फंक्शन में विवेक ओबेरॉय ने कान पकड़कर सलमान खान से मांगी थी माफी, हैरान रह गई थी पूरी ऑडियंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवॉर्ड फंक्शन में विवेक ओबेरॉय ने कान पकड़कर सलमान खान से मांगी थी माफी, हैरान रह गई थी पूरी ऑडियंस
Tue, 21 May 2019 05:02 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 21 May 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक ओबेरॉय ने लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे वो विवादों में घिर गए । दरअसल, विवेक ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं । इस मीम को शेयर करते ही यूजर्स विवेक को ट्रोल करने लगे ।
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
सोनम कपूर ने तो विवेक ओबेरॉय को डिस्गस्टिंग और क्लासलेस तक कह डाला । जब सभी विवेक को खरी-खोटी सुनाने लगे तो विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं सलमान खान से माफी मांग लूंगा। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सोनम कपूर से कभी नहीं ।' हालांकि काफी ट्रोल होने के बाद विवेक ने ऐश्वर्या-सलमान वाला ट्वीट डिलीट कर दिया ।
विवेक ओबेरॉय
पहले भी विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या की वजह से विवादों में आ गए थे । दरअसल, जब ऐश्वर्या का सलमान खान के साथ रिश्ता टूटा तो वो विवेक के प्यार में पड़ गई थीं । ये बात तब की है जब साल 2004 में विवेक और ऐश फिल्म 'क्यों हो गया ना' की शूटिंग कर रहे थे । ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के ब्रेकअप से दुखी थीं और फिर विवेक, ऐश का सहारा बने।
No politics....just life... Have mercy on me..😂😂🤣#VivekOberoi #SalmanKhan❤️ pic.twitter.com/q6mSbs37Wz
— Soojatha (@Skm20Suja) May 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय सलमान खान
सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। सलमान को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई । विवेक ओबेरॉय की मानें तो सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल किया था । साथ ही पीटने और ऐश्वर्या राय से दूर रहने की धमकी दी थी । इन सब बातों का खुलासा विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था ।
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान के खिलाफ बोलने के बाद पूरा बॉलीवुड विवेक के खिलाफ हो गया था । यहां तक कि ऐश्वर्या ने भी विवेक से अपना रिश्ता खत्म कर दिया । खबरों की मानें तो सलमान खान की वजह से ही विवेक का करियर बर्बाद हो गया । इस विवाद के बाद कई डायरेक्टर्स ने उनसे फिल्में ले ली थीं ।