फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग मामले में आया विवेक ओबेरॉय के बहनोई का नाम, पहले ही हो चुकी है एक अभिनेत्री की गिरफ्तारी

Mon, 07 Sep 2020 04:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Sep 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi brother in law Aditya Alva named in Sandalwood drug case
परिवार के साथ विवेक ओबरॉय और आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस केस में क्राइम ब्रांच टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के बहनोई आदित्य अल्वा का नाम भी आ रहा है। आदित्य, कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। 

Vivek Oberoi brother in law Aditya Alva named in Sandalwood drug case
आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केस में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आदित्य अल्वा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि आदित्य काफी नामी हस्ती हैं। इस मामले में उनका नाम आने से लोग हैरान हैं।

Vivek Oberoi brother in law Aditya Alva named in Sandalwood drug case
रागिनी द्विवेदी

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बंगलूरू से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर कन्नड़ फिल्म उद्योग के गायकों और कलाकारों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है। जिसके बाद सीसीबी ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi brother in law Aditya Alva named in Sandalwood drug case
इंद्रजीत लंकेश - फोटो : @lankeshindrajit

फिल्म निर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने सैंडलवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर सीसीबी के पास अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि यहां के फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में शामिल हैं।

विज्ञापन
Vivek Oberoi brother in law Aditya Alva named in Sandalwood drug case
इंद्रजीत लंकेश - फोटो : एएनआई

रविवार को इस मामले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बृहत बेंगलूरू महानगर पालिका के पार्षद केशवमूर्ति और उनके बेटे के घर पर छापा मारा। इस दौरान एनसीबी के जोनल और मुंबई के अधिकारियों ने घर की तलाशी ली और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए। एनसीबी ने ड्रग तस्करी मामले में केशवमूर्ति के बेटे यश को नोटिस जारी कर 7 सितंबर को पेश होने को कहा था। 

सुशांत केस में लग रहे आरोपों पर संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कई चैट्स को किया वायरल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed