फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की बायोपिक पर विवेक ओबेरॉय का बयान- कुछ शक्तिशाली लोग रोक रहे हैं

Sat, 06 Apr 2019 12:54 PM IST
अनिल पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi on PM Narendra Modi biopic said some powerful people try to stop to releasing
Vivek Oberoi - फोटो : ani
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर आए दिन खबरें सुनने को मिल रही हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में कई राजनीतिक पार्टियों ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर विरोध भी किया और चुनाव के दौरान इसको रिलीज न करने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। 
Vivek Oberoi on PM Narendra Modi biopic said some powerful people try to stop to releasing
Vivek Oberoi - फोटो : social media
कई राजनीतिक दलों द्वारा फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का विरोध करने पर अब एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने कहा,' कुछ शक्तिशाली लोग अपने वकीलों द्वारा फिल्म की रिलीज को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वो हमें थोड़े समय के लिए रोक सकते हैं,हमेशा के लिए नहीं। फिल्म की रिलीज को कुछ समय के लिए रोक कर दिया गया है, लेकिन हम अपने संकल्प में दृढ़ हैं।'

 
Vivek Oberoi on PM Narendra Modi biopic said some powerful people try to stop to releasing
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
विवेक ओबेरॉय ने 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज डेट पर बात करते हुए कहा,' हम फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे, लेकिन कुछ लोगों की वजह से कई दिक्कतें आ गईं जिसके चलते हम रिलीज नहीं कर सके। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ये फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो जाए। हम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।' वहीं फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के बाद भाजपा ने अब विवेक ओबेरॉय को एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi on PM Narendra Modi biopic said some powerful people try to stop to releasing
Vivek Oberoi - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भाजपा ने हाल ही में गुजरात में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए अपनी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है। उनका नाम भाजपा के टॉप और खास स्टार कैंपेन वाली लिस्ट में है, जिसमें राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है। 
विज्ञापन
Vivek Oberoi on PM Narendra Modi biopic said some powerful people try to stop to releasing
Vivek Oberoi - फोटो : social media
गौरतलब है कि इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद यह तय हुआ था कि फिल्म 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई।  दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed