सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या वाले मीम पर सोनम ने सुनाई थी खरी-खोटी, विवेक ओबेरॉय बोले- 'ज्यादा ओवर एक्टिंग ना करो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 21 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi reply to sonam kapoor for reaction to his aishwarya rai bachchan meme
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय को एक मीम ट्वीट करना भारी पड़ गया । विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा एक मीम शेयर किया । इसमें एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ थीं । दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, विवेक के साथ थीं । वहीं तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ थीं । 
vivek oberoi reply to sonam kapoor for reaction to his aishwarya rai bachchan meme
Vivek Oberoi - फोटो : social media
ये मीम चुनाव के एक्टिज पोल से जुड़ा था। ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड थीं । विवेक का ये मीम तेजी से वायरल हुआ। यूजर्स ने विवेक को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि ये मीम शेयर करने से पहले एक बार सोचना चाहिए था। वो इस मीम से ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ा रहे हैं । 
 
vivek oberoi reply to sonam kapoor for reaction to his aishwarya rai bachchan meme
Vivek Oberoi - फोटो : instagram
वहीं कुछ सेलेब्रिटीज भी विवेक पर भड़क उठे । इसमें सोनम कपूर का नाम भी शामिल है । सोनम ने इस मीम पर आपत्ति जताई । सोनम ने लिखा था, 'यह वाकई एक घटिया और क्लासलेस हरकत है' । इस पर विवेक ओबेरॉय ने भी सोनम कपूर को जवाब दिया है । 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi reply to sonam kapoor for reaction to his aishwarya rai bachchan meme
Vivek Oberoi - फोटो : social media
सोनम कपूर का मजाक उड़ाते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'आप फिल्मों में कम ओवर एक्टिंग और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ओवर रिएक्ट किया करें। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी की भावनाओं को आहत किया है।'
 

 
विज्ञापन
vivek oberoi reply to sonam kapoor for reaction to his aishwarya rai bachchan meme
Vivek Oberoi - फोटो : social media
बता दें कि अब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या वाला मीम डिलीट कर दिया है । उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, 'कभी-कभी पहली नजर में मजेदार और हानिरहित प्रतीत होता है, लेकिन ऐसा दूसरों को नहीं लगता है। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मैंने 2000 से ज्यादा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed