{"_id":"5ce39071bdec22077268a412","slug":"memes-has-been-viral-after-vivek-oberoi-shared-objectionable-tweet-on-aishwarya-rai-and-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माफीनामे के बाद अब विवेक पर बन रहे मीम्स, अमिताभ के साथ 'बदला' लेने निकले अभिषेक-सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माफीनामे के बाद अब विवेक पर बन रहे मीम्स, अमिताभ के साथ 'बदला' लेने निकले अभिषेक-सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 21 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi memes
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपने एक विवाद ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने ट्विटर पर एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया था, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया। हालांकि उन्होंने अब इस मामले में माफी मांग ली है। लेकिन अपने इस ट्वीट की वजह से विवेक ओबेरॉय न केवल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं बल्कि बॉलीवुड सितारों की आलोचना का समाने भी कर रहे हैं।
2 of 5
विवेक ओबरॉय
- फोटो : ani
वहीं विवेक ओबेरॉय के इस मीम के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े और भी मीम्स वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स विवेक ओबेरॉय के खिलाफ मीम बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। Bhawesh Thapa नाम के ट्विटर हैंडलन ने सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन का एक मीम शेयर करते हुए लिखा है कि 'विवेक को सतर्क रहना चाहिए और उन्हें खुश होना चाहिए की सलमान खान बाइक नहीं चला रहे हैं।'
Vivek Oberoi, Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
Shivam Khaitan लिखते हैं 'विवेक ओबेरॉय को मिला लीगल नोटिस, हर जगह झेल रहे आलोचना के बीच विवेक ओबेरॉय।' Soojatha ने विवके ओबेरॉय का एक वीडियो शेयर करते हुए उनका मजाक उड़ाया है। Kamil Bhura ने विवेक ओबेरॉय और महिला आयोग से जुड़ा एक मीम बनाया है। इन सबके अलावा विवेक ओबेरॉय को लेकर और भी कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि अपने विवादित मीम पर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने माफी मांग ली है। उन्होंने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा है कि,कभी-कभी पहली नजर में मजेदार और हानिरहित प्रतीत होता है, लेकिन ऐसे दूसरों को नहीं लग सकता है। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मैंने 2000 से ज्यादा वंचित लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
vivek oberoi
- फोटो : file photo
इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, 'अगर मैंने अपने रिप्लाई से किसी महिला की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो यह सुधारात्मक कार्रवाई के लिए कहता है कि मुझे माफ करें,' विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में ये भी जाहिर कर दिया है कि उन्हें अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।