{"_id":"5ce3a404bdec22078b292e14","slug":"vivek-oberoi-objectionable-tweet-dispute-salman-khan-and-vivek-oberoi-fight-salman-threatened-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की उन 41 फोन कॉल्स का क्या है राज? विवेक की किस हरकत पर बौखलाई थीं ऐश्वर्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की उन 41 फोन कॉल्स का क्या है राज? विवेक की किस हरकत पर बौखलाई थीं ऐश्वर्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 21 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय सलमान खान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय इन दिनों सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर बने एक मीम को ट्वीट करने की वजह से चर्चा में हैं। उनके इस ट्वीट की कई लोग निंदा कर रहे हैं। इस बीच आज आपको सलमान और विवेक के बीच के एक किस्से को बताने जा रहे हैं। सच कहने और कबूल करने के लिए वाकई हिम्मत की जरूरत होती है। विवेक ओबरॉय ने एक वक्त पर ऐसी ही हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करना।
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : file photo
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी। सलमान को इस बात का अहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे, लेकिन इसी बीच विवेक ओबरॉय बीच में कूद पड़े। बताया जाता है कि ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया। सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। गुस्से में आकर सलमान ने विवेक को फोन घुमा दिया।
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि उन्हें पता नहीं था कि विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रखी है। बस इसी का फायदा विवेक ने उठाया और अचानक ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उन्हें कुछ बताना चाहते हैं और इतना कहकर उन्होंने सलमान को लेकर पूरा चिट्ठा खोलकर सामने रख दिया। विवेक ने कहा, 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स...सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ऐश्वर्या राय
- फोटो : file photo
विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और बस इसी का फायदा उठाकर विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है। बातों बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक के इन खुलासों ने सलमान की नींद उड़ा दी और वो गुस्से से उबल गए। हालांकि उन्होंने उस वक्त चुप्पी रखी और कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
लेकिन विवेक की इस हरकत पर ऐश्वर्या बौखला गईं और उन्होंने विवेक को ऐसी हरकत के लिए काफी डांटा और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐश के ऐसे तेवर देख विवेक घबरा गए। उन्हें लगा कि ऐश्वर्या सलमान को लेकर उनका सपोर्ट करेंगी, लेकिन हुआ उल्टा।
विवेक ने अपने बढ़ते स्टारडम में आखिरी कील तब ठोकी जब वो किसी से सलमान के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रहे थे और उसी दौरान किसी ने सलमान का नंबर डायल कर दिया। विवेक ने जो भी बातें कहीं वो सभी सलमान ने सुन लीं। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं।
विवेक ने अपने बढ़ते स्टारडम में आखिरी कील तब ठोकी जब वो किसी से सलमान के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रहे थे और उसी दौरान किसी ने सलमान का नंबर डायल कर दिया। विवेक ने जो भी बातें कहीं वो सभी सलमान ने सुन लीं। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं।