{"_id":"60012a7d8ebc3e32ae394118","slug":"vivek-oberoi-share-video-what-happened-at-dubai-airport-when-he-forgets-to-carry-visa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बगैर वीजा के दुबई पहुंचे विवेक ओबेरॉय को एयरपोर्ट पर उठानी पड़ी परेशानी, वीडियो साझा कर बताया पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बगैर वीजा के दुबई पहुंचे विवेक ओबेरॉय को एयरपोर्ट पर उठानी पड़ी परेशानी, वीडियो साझा कर बताया पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने निजी काम से दुबई पहुंचे। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विवेक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एयरपोर्ट के कुछ अधिकारियों ने उन्हें इसमें मदद की। एक वीडियो साझा कर विवेक ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया।
2 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : एएनआई
वीडियो में विवेक कहते हैं कि ‘मैं दुबई अपने कुछ काम के लिए आया हूं। यहां मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मुझे लगा कि इसे आपके साथ साझा करना चाहिए। जब मैं दुबई पहुंचा तो मुझे महसूस हुआ कि मैं अपना वीजा लाना भूल गया हूं। मेरे पास फोन में भी इसकी डिजिटल कॉपी नहीं है। मैंने यह बड़ी गड़बड़ी कर दी। यह थोड़ा अजीब है क्योंकि आप यहां पहुंचने पर वीजा खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही वीजा है तो सिस्टम आपके वीजा एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर देता है। यह परेशानी थी।‘
3 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ओबेरॉय आगे कहते हैं कि ‘मैं बस दुबई के लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। आमतौर पर धारणा है कि दुबई के लोग बहुत कठोर होते हैं लेकिन यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। इमीग्रेशन कंट्रोल, पासपोर्ट अधिकारी मेरे पास आए और उन्होंने मेरे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया। सबकुछ सुलझा लिया और मुझे इस समस्या से बाहर निकाला।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवेक आगे कहते हैं कि ‘विशेष रूप से मरहबा सेवा, जहां एक महिला अधिकारी रोशेल ने मेरी बहुत मदद की। जो मुझे एयरपोर्ट के सभी विभागों में ले गईं और मेरी समस्या सुलझाई। यह मुझे बहुत अच्छा लगा। बस उन सभी अधिकारियों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मेरी इतनी मदद की। दुबई एयरपोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं। उम्मीद है अब मैं यहां अपनी यात्रा आराम से कर सकता हूं।‘
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ विवेक ओबरॉय और आदित्य अल्वा
- फोटो : ट्विटर
विवेक ओबेरॉय हाल ही में उस समय चर्चा में आए जब सैंडलवुड ड्रग्स मामले को लेकर उनके मुंबई स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा को इस मामले में नोटिस जारी किया गया था। बता दें कि उनके साले आदित्य अल्वा को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।