{"_id":"5c3ea967bdec22735f52d6d3","slug":"vivek-oberoi-starrer-pm-narendra-modi-biopic-darshan-kumaar-enters-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM MODI की बायोपिक में इस एक्टर की एंट्री, प्रधानमंत्री बने विवेक ओबेरॉय पहले से ही लूट रहे वाहवाही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM MODI की बायोपिक में इस एक्टर की एंट्री, प्रधानमंत्री बने विवेक ओबेरॉय पहले से ही लूट रहे वाहवाही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। एक्टर दर्शन कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में दिखाई देंगे।
2 of 5
Vivek Oberoi
दर्शन इस फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल उनका रोल क्या होगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि हमारे साथ यह दर्शन की तीसरी फिल्म है। उन्होंने हमारी फिल्म 'मैरी कॉम' से शुरुआत की। 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लिए उनके साथ काम करना अद्भुत है। उनका किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
3 of 5
Vivek Oberoi
दर्शन ने कहा कि सबसे बड़ी बायोपिक का हिस्सा बनकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
बता दें फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं।पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
pm modi film poster
- फोटो : twitter
फिल्म का टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी' रखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग मिड-जनवरी से शुरू हो जाएगी और संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाए। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे ओमंग इससे पहले सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक फिल्में बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।