सब्सक्राइब करें

आरक्षण को हर किसी के लिए नुकसानदायक मानते हैं इमरान हाशमी, शिक्षा मंत्री होते तो क्या बदलाव करते?

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi speak up on reservation system during why Cheat India promotion
cheat india - फोटो : file photo
केंद्र सरकार का आर्थिक आधार पर सामान्य जाति के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने का मसला हिंदी सिनेमा तक पहुंच चुका है। सितारे मानते हैं कि आरक्षण व्यवस्था ने देश की शिक्षा व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है। स्कूल-कॉलेजों से शुरू होने वाला आरक्षण ही है जो आगे चलकर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। देखिए, क्या कहते हैं इमरान हाशमी इस खास मुलाकात में।
Emraan Hashmi speak up on reservation system during why Cheat India promotion
Emraan Hashmi - फोटो : social media
कहां खामी है हमारी शिक्षा व्यवस्था में?
जब भी मैं परीक्षाओं की सोचता हूं तो सबसे पहला ख्याल यही आता है कि हमारा एजुकेशन सिस्टम खराब है और इसकी हालत बहुत बुरी है। सब जगह छात्रों को सिर्फ रट्टा मारना सिखाया जाता है। सिर्फ किताबी ज्ञान पर ज़्यादा गौर किया जाता है। कोई और किसी तरह की वोकेशनल ट्रेनिंग नहीं दी जाती। यह सभी को पता है, पर कोई इस पर बात नहीं करना चाहता। दूसरी तरफ एजूकेशन माफिया है जो उन बच्चों को पैसे लेकर पास करा देता हैं जो पास होने के लायक ही नहीं है और इस रेस में होनहार बच्चे पीछे छूट जाते हैं। 
 
Emraan Hashmi speak up on reservation system during why Cheat India promotion
cheat india - फोटो : file photo
अगर आपको शिक्षा मंत्री बना दिया जाए तो क्या बदलना चाहेंगे?
हमें और प्रशिक्षित अध्यापकों की ज़रूरत है। इसी के साथ साथ पाठ्यक्रम में भी बदलाव आना चाहिए। रट्टा मारने वाला सिस्टम तो जड़ से खत्म होना चाहिए। हज़ारों विश्वविद्यालय हैं जिनमे हज़ारों बच्चे पढ़ते हैं, उनमें ऐसे बहुत हैं जो अभी भी बेरोज़गार हैं। और सबसे ज़्यादा, आरक्षण प्रणाली की दिक्कत है। मैं उनको नहीं कह रहा जो गरीब हैं पर आरक्षण की वजह से 60 प्रतिशत सीटें चली गई हैं और जो तथाकथित सामान्य लोग हैं  उनके लिए सिर्फ 40 प्रतिशत सीटें बची हैं। इनमें से भी पैसे वालों को ज़्यादा मिलती हैं, यह बहुत गलत हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi speak up on reservation system during why Cheat India promotion
cheat india - फोटो : file photo
तो  कैसा रहा चीट इंडिया के किरदार को अदा करना? 
हां यह काफी अलग है, और अपने आप में ही एक अनोखा अनुभव था इस किरदार को करना। एक यूपी का लड़का है जो दिखने में बहुत सीधा है और बहुत प्यारी प्यारी बातें करता है, पर वह इस चीटिंग माफिया का हेड है, तो यह काफी किरदार आज तक के निभाए गय किरदारों में सबसे अनोखा था।
 
विज्ञापन
Emraan Hashmi speak up on reservation system during why Cheat India promotion
emraan hashmi - फोटो : instagram
फिल्म का नाम और रिलीज़ की तारीख दोनों ही बदल गए?
तारीख बदलना काफी अच्छा रहा क्योंकि इससे तो हमें फायदा ही हुआ है। अब हमें एक सोलो रिलीज़ मिल रही है। बस ऐसा ना हो कि लोग 25 तारीख ही याद रखें। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तारीख की बदले जाने की खबर सबको मिल जाए। पर हां आखिरी मिनट पर नाम में बदलाव करना बहुत भारी पड़ा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed