फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने किया शिल्पा शेट्टी के साथ दोस्ती के किस्सों का खुलासा, अभिनेत्री को कहा वैम्पायर

Sat, 03 Feb 2024 09:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Feb 2024 09:49 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about his friendship with indian police force co star Shilpa Shetty calls her vampire
शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में एक साथ दिखाई दिए। यह सीरीज अपने पहले सप्ताह के भीतर ओटीटी प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया। सीरीज का मुख्य आकर्षण विवेक और शिल्पा के पात्रों के बीच बातचीत थी। वे अपने प्रशिक्षण के दौरान बैचमेट थे और अब सुरक्षा प्रणाली में विभिन्न विभागों का नेतृत्व करते हैं। हाल ही में विवेक ने शिल्पा के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की।

Vivek Oberoi talks about his friendship with indian police force co star Shilpa Shetty calls her vampire
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय दो दशकों से अधिक समय से करीबी दोस्त हैं। हाल ही दिए साक्षात्कार में अपने संबंध पर चर्चा करते हुए विवेक ने कहा जिस दिन से वे उनसे मिले थे, तब से लेकर अब तक उनमें शायद ही कोई बदलाव आया है। उनका शरीर, फिटनेस, उपस्थिति, युवा रूप और बाल वैसे ही बने हुए हैं, जो दर्शाता है कि वह बढ़ती उम्र को मात देती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, 'जिस दिन से मैं उसे जानता हूं, उस दिन से अब तक उसमें कोई खास बदलाव नहीं आया है। उसकी काया, फिटनेस, लुक, यौवन, बाल बिल्कुल वैसे ही हैं, बस उसकी उम्र नहीं बढ़ती।' फिर हंसते हुए विवेक ने कहा कि शिल्पा एक पिशाच (वैम्पायर) हैं, जो खून पीती हैं। उसके पीछे भी ऐसी ही कोई कहानी होगी।
Waheeda Rehman: बच्चन नहीं देख पाए रेत पर जलते पांव, निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव और हीमैन का पहला क्रश...

Vivek Oberoi talks about his friendship with indian police force co star Shilpa Shetty calls her vampire
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे बताया कि वे उन सबसे दयालु व्यक्तियों में से एक हैं, जिनका आप सामना कर सकते हैं। अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से चाहे कितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े, इसके बावजूद वे जब भी मिलते हैं तो हमेशा उसी प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं। उन्होंने कहा, 'वह सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं, जिनसे आप मिल सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अपने निजी जीवन में किस दौर से गुजर रहे हैं, हम उसी प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं।'
Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about his friendship with indian police force co star Shilpa Shetty calls her vampire
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram

साथ ही बहुत से लोग नहीं जानते कि विवेक के बच्चे और शिल्पा के बच्चे अच्छे दोस्त हैं। विवेक ने बताया कि इसका एक विशेष कारण है। उन्होंने कहा, 'दोनों के बच्चे इतने अच्छे दोस्त हैं, इसका एक कारण है, क्योंकि वे ऐसे लोग हैं, जिनके साथ मैं चाहूंगा कि मेरा परिवार समय बिताए और उनके साथ जुड़ा रहे। आज हमारे पास चाहे जो भी हो, हमारे मध्यवर्गीय मूल्य अभी भी बरकरार हैं। और यही हमें सुरक्षित रखता है।'
Bhool Bhulaiyaa 3: कियारा-सारा को पीछे छोड़ ये हसीना बनी भूल भुलैया 3 का हिस्सा? पर्दे पर बड़े धमाल की तैयारी

विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about his friendship with indian police force co star Shilpa Shetty calls her vampire
इंडियन पुलिस फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बात करें सीरीज की तो रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्देशित 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। इसमें श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज भारत में और विश्व स्तर पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। साथ एपिसोड की सीरीज में एक्शन और रोमांचक कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई।
Animal: संदीप रेड्डी का किरण राव पर पलटवार, बोलें - आमिर से पूछे 'खंभे जैसी खड़ी है..' गाने का अर्थ क्या है!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed