फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandalwood Drug Case: विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा को मिला नोटिस, बीते दिन घर पर हुई थी छापेमारी

Fri, 16 Oct 2020 12:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 16 Oct 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi Wife Priyanka Alva Served Notice By Bengaluru City Crime Police In Sandalwood Drugs Case
विवेक ऑबेरॉय पत्नी प्रियंका के साथ - फोटो : Instagram

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद बीते दिन बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। जिसके बाद अब विवेक की पत्नी के प्रियंका अल्वा के भी इसमें लिप्त होने की बात सामने आई है। जिसके चलते प्रियंका अल्वा को बंगलूरू की सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोटिस भेजा है।

Vivek Oberoi Wife Priyanka Alva Served Notice By Bengaluru City Crime Police In Sandalwood Drugs Case
परिवार के साथ विवेक ओबरॉय और आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

दरअसल मामले के तार विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते प्रियंका को भी नोटिस जारी किया गया है। सैंडलवुड ड्रग्स मामले में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं। जिसमें सैंडलवुड ड्रग्स केस के आरोपी शामिल होते थे।

Vivek Oberoi Wife Priyanka Alva Served Notice By Bengaluru City Crime Police In Sandalwood Drugs Case
विवेक ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि गुरुवार को अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की थी। एएनआई के मुताबिक दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि 'आदित्य अल्वा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अल्वा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi Wife Priyanka Alva Served Notice By Bengaluru City Crime Police In Sandalwood Drugs Case
आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

बंगलूरू पुलिस ने आदित्य अल्वा के घर पर भी तलाशी ली है। गौरतलब है कि आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Vivek Oberoi Wife Priyanka Alva Served Notice By Bengaluru City Crime Police In Sandalwood Drugs Case
संजना गलरानी, रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @sanjjanaagalrani, @ragini

सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में चार सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। रागिनी द्विवेदी के अलावा कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी को भी गिरफ्तार किया गया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।

पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में कब बंधेंगी सुष्मिता सेन? शरमाते हुए अभिनेत्री ने दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed