{"_id":"5b7104a842c792702d05b177","slug":"vyjayanthimala-birthday-special-love-story-with-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस की वजह से अलग रहने लगी थीं राज कपूर की पत्नी, साथ काम नहीं करने की शर्त पर लौटीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस की वजह से अलग रहने लगी थीं राज कपूर की पत्नी, साथ काम नहीं करने की शर्त पर लौटीं
Mon, 13 Aug 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वैजयंती माला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े परदे की मशहूर अदाकारा वैजयंती माला को 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता रहा है। उन्होंने करीब 2 दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। वैजयंती माला उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने उस दौर के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। वैजयंती माला साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आने वाली मुख्य एक्ट्रेस हैं। कहा जाता है उनके बाद ही साउथ की इंडस्ट्री से एक्ट्रेसेस ने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया।
2 of 5
वैजयंती माला
वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1936 को चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एमडी रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी था। वैजयंती माला की मां भी 1940 के दशक की मशहूर तमिल अदाकारा थीं। महज 13 साल की उम्र में वैजयंती माला ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। साल 1949 में उन्होंने तमिल फिल्म 'वड़कई' से डेब्यू किया था। वहीं हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म 'बहार' थी।
3 of 5
वैजयंती माला
1964 में आई फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला ने राधा का किरदार निभाया, जो उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड माना जाता था। उन पर फिल्माया गया गाना 'मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया' हिट रहा था। मधुबाला की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वैजयंती माला की नजदीकियां दिलीप कुमार और राज कपूर से भी रहीं। 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' के सेट पर दिलीप कुमार संग उनका अफेयर शुरू हआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कपूर और वैजयंती माला
60 के दशक में ही वैजयंती माला का नाम राज कपूर के साथ जुड़ा। दोनों का नाम साथ आने पर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर घर छोड़कर चली गई थीं और करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में रही थीं। राज कपूर के काफी मनाने के बाद कृष्णा कपूर इस शर्त पर मानीं कि वो फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करेंगे। फिल्म 'संगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर ने फिर कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। बाद में 1968 में वैजयंती माला ने चमनलाल बाली से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम सुचिन्द्र बाली है। वैजयंती माला और चमनलाल बाली की लव स्टोरी भी बड़ी रोचक है। एक बार वैजयंती माला को निमोनिया हो गया था, जिसका इलाज डॉ बाली कर रहे थे। इलाज करते-करते ही दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Vyjayanthimala
वैजयंती माला की हिट फिल्मों में 'नई दिल्ली', 'नया दौर' और 'आशा' है। 1957 में आई फिल्म 'देवदास' में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी, इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें 1959 में फिल्म 'मधुमती', 1962 में 'गंगा जमुना' और 1965 में 'संगम' के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस होने के साथ वैजयंती माला बेहतरीन डांसर भी हैं। वो भरतनाट्यम की डांसर, कर्नाटक शैली की सिंगर और डांस टीचर भी रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।