{"_id":"63f76b84e3bdccb0490496d9","slug":"waheeda-rahman-reveals-personal-secret-actress-says-how-guru-dutt-told-like-wooden-doll-was-asked-change-name-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Waheeda Rehman : 'द इनविंसिबल्स' में वहीदा रहमान ने किया खुलासा, कहा- 'लकड़ी की गुड़िया' समझते थे लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Waheeda Rehman : 'द इनविंसिबल्स' में वहीदा रहमान ने किया खुलासा, कहा- 'लकड़ी की गुड़िया' समझते थे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:56 AM IST
सार
वहीदा कहती है कि फिल्म 'प्यासा' के लिए गुरु दत्त से कहा गया था कि वह वहीदा को कास्ट करने की गलती कर रहे हैं। एक्ट्रेस आगे कहती है कि कहा उनसे कहा गया था कि वह 'बेकार' हैं और 'लकड़ी की गुड़िया' के समान हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान भले ही इन दिनों पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने चैट शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपना 'द इनविंसिबल्स' शो लॉन्च किया है। अरबाज के इस शो में उनके पिता सलीम खान और सौतेली मां हेलेन पहले मेहमान थे। अब खबर है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान शो के अगले एपिसोड में नजर आने वाली हैं। अरबाज के इस चैट शोस के आने वाले एपिसोड का टीजर आज यानी गुरुवार को रिलीज हो गया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर के कुछ अनकहे किस्सों को साझा करती नजर आ रही हैं। रिलीज किए गए इस वीडियो में वहीदा अपने बचपनी की यादों और आकांक्षों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के टीजर में आप देख सकते हैं कि वहीदा अपने फिल्मी करियर के बारे में बताती नजर आ रही हैं। वहीदा कहती है कि फिल्म 'प्यासा' के लिए गुरु दत्त से कहा गया था कि वह वहीदा को कास्ट करने की गलती कर रहे हैं। एक्ट्रेस आगे कहती है कि कहा उनसे कहा गया था कि वह 'बेकार' हैं और 'लकड़ी की गुड़िया' के समान हैं।
3 of 5
वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वहीदा उस किस्से को साझा करती नजर आती हैं,जिसने उनके फिल्मी करियर को बदल के रख दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक ऑवार्ड स्वीकार करते समय एक समाचार पत्र में आई उनकी तस्वीर उनके फिल्मी करियर के लिए काफी लकी साबित हुई और इसके बाद उन्हें बॉलीवुड के कई बड़े फिल्मों के ऑफर आने लगे। वहीदा कहती है, “अल्लाह ने मेरी दिल की बात सुन ली थी। नियति मुझे खीच रही थी।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के टीजर में वहीदा आगे बताती है कि कैसे एक डिस्ट्रीब्यूटर ने गुरुदत्त को उनका नाम सुझाया था। इसके बाद शो के होस्ट अरबाज उनसे पूछते है कि क्या उन्हें अपना नाम बदलने के लिए कहा गया था। जिसपर अभिनेत्री कहती हैं कि यह नाम मेरे माता-पिता ने दिया, मैं इसे क्यों बदलूं? वहीदा कहती है कि मैं फिल्मों में दिन रात काम करने को तैयार थी, लेकिन कभी भी उन चीजों को करने के लिए राजी नहीं होती थी जिसमें वह सहज नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 5
वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'मुझे जीने दो' की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा करती नजर आ रही हैं। वहीदा कहती हैं कि सेट पर कैसे हर दिन कुछ नाटक हो रहा था,कैसे कमांडर उनके पास आया और कहा कि जब तक वह उन्हें बाहर जाने का संकेत नहीं देता। वह कहती है कि फिल्म 'मुझे जीने दो' उनके लिए उपयुक्त थी क्योंकि हर कोई सेट पर रहना चाहता था। बता दें कि अरबाज खान के शो 'द इनविंसिबल्स' का यह एपिसोड शुक्रवार को दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।