कहते हैं कि दिल जवां होना चाहिए उम्र तो सिर्फ एक संख्या है। इस बात को हाल ही में गुजरे जमाने की अभिनेत्री वहीदा रहमान ने सच साबित किया है। मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान ने अपनी बेटी का साथ डाइविंग की। हैवलॉक आईलैंड में वो अपनी बेटी कशवी रेखी से साथ स्नोरकेलिंग करती नजर आईं। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने तस्वीर भी साझा की है जहां वो समंदर के अंदर पोज देती नजर आ रही हैं।
83 की उम्र में बेटी के साथ वहीदा रहमान ने की स्कूबा डाइविंग, अंडरवाटर फोटो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल वहीदा रहमान ने साल 2019 में एक विश लिस्ट बनाई थी। उन्होंने विश लिस्ट में स्कूबा डाइविंग की इच्छा जताई थी। अब वो अपने इस इच्छा को पूरा कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी बेटी के साथ अंडमान आईलैंड का दौरा किया जहां पर उन्होंने कई वाटर स्पोर्ट एक्टिविटी में हिस्सा लिया।
एक तस्वीर में दिख रहा है कि वहीदा और कशवी एक साथ अंडरवाटर पोज दे रहे हैं। दोनों स्नोरकेलिंग इक्वीपमेंट पहने हुए हैं। गौरतलब है कि वहीदा रहमान लगभग 83 साल हैं लेकिन वो अभी भी काफी सक्रिय हैं। उनके फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीदा रहमान की बेटी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'स्नोरकेलिंग विद मॉम, वॉटरबेबिज'।
View this post on Instagram
वहीदा रहमान सिर्फ यही इच्छा नहीं रखती हैं बल्कि उनके और भी कई शौक हैं। वो एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस शौक के बार में बात करते हुए कहा कि तस्वीरें लेना उन्हें हमेशा से ही अच्छा लगा है। जब वो युवा थीं तो सेट पर छोटा कैमरा लेकर जाया करती थीं।
वहीदा रहमान असल जिंदगी में जितनी जिंदादिल और खुशमिजाज हैं पर्दे पर भी उनका ऐसा ही रुप देखने को मिलता था। उनके अभिनय को तो दर्शक काफी पसंद करते ही थे साथ ही उनके डांस की कला के भी लाखों दीवाने थे। पर्दे पर उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों पर डांस किया था जिसका आज भी कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

कमेंट
कमेंट X