फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waheeda Rehman: बच्चन नहीं देख पाए रेत पर जलते पांव, निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव और हीमैन का पहला क्रश...

Sat, 03 Feb 2024 09:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Feb 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Waheeda Rehman Birthday Know Lesser Known Facts about Pyasa Kaagaz ke Phool Actress
वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेत्री वहीदा रहमान का दीवाना सारा जमाना रहा है। और, वह भी तीन तीन पीढ़ियों तक। अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक उन पर फिदा रहे। एक निर्देशक तो अपनी पत्नी के साथ उनके पास शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गए थे। कंगना रनौत भी उनके अभिनय के मुरीदों में शामिल हैं और भूमिकाएं तो उन्होंने अपनी हर फिल्म में यादगार निभाईं। 3 फरवरी 1938 को जन्मी वहीदा रहमान आज अपना 86 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में उनके सहकर्मियों का क्या कहना है...


Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!

Waheeda Rehman Birthday Know Lesser Known Facts about Pyasa Kaagaz ke Phool Actress
धर्मेंद्र, वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जमाना हम पर फिदा और हम फिदा..

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र और वहीदा रहमान एक साथ ‘खामोशी’, ‘मन की आंखें’, ‘फागुन’, ‘घर का चिराग’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने वहीदा रहमान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। धर्मेंद्र ने कहा, 'जब मैंने  फिल्म ‘चौदहवीं का चांद’ देखी थी तो मेरे मन में हंगामा हो गया। सारा जमाना हम पर फिदा था और हम वहीदाजी पर फिदा हो गए। मैंने वहीदा जी के एक प्रोग्राम का वीडियो देखा था, जिसमें उन्हें कुछ एक्टर्स की तस्वीर दिखाई गई थी और पूछा गया था कि इनमें आपका क्रश किस पर था? वहीदा जी के मुंह से निकला, धर्मेंद्र! मैं सोचता हूं यार जब हम फिदा थे, तब क्या हुआ था?'

Waheeda Rehman Birthday Know Lesser Known Facts about Pyasa Kaagaz ke Phool Actress
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुझसे नहीं देखे गए रेत पर जलते पांव..

अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अभिनेत्री वहीदा रहमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। फिल्मों में वहीदा ने अमिताभ बच्चन की प्रेमिका, पत्नी और मां के किरदार निभाए हैं। टीवी प्रोग्राम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के सेट पर वहीदा रहमान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘वहीदा रहमान पर वह भी फिदा रहे हैं। फिल्म 'रेशमा और शेरा' की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। इस दौरान मैं उनकी जूतियां हाथों में लेकर उनके पास पहुंच गया था और पहना दी थीं।' वहीदा को झुलसती रेत पर नंगे पैर बैठे देखकर अमिताभ बच्चन से रहा नहीं गया और उन्होंने उनकी जूतियां हाथों में उठा ली और  जैसे ही डायरेक्टर ने सीन पूरा होते ही कट बोला, अमिताभ बच्चन ने दौड़कर वहीदा को अपने हाथों से जूतियां पहना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Waheeda Rehman Birthday Know Lesser Known Facts about Pyasa Kaagaz ke Phool Actress
वहीदा रहमान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव..

वहीदा रहमान फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्मों 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली 6' में काम कर चुकी हैं।  वहीदा रहमान की  'प्यासा', 'कागज के फूल', 'साहिब बीबी और गुलाम', 'मुझे जीने दो', 'गाइड' और 'तीसरी कसम' जैसी फिल्में राकेश ओमप्रकाश मेहरा को  बहुत पसंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने वहीदा रहमान के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा, 'एक दिन मैं अपनी  पत्नी भारती के साथ वहीदा रहमान जी के घर पर गया था और पत्नी की रजामंदी से मजाक में वहीदा जी से  कहा, 'क्या आप मुझसे शादी करेंगी?' यह सवाल सुनकर वहीदा जी ने  प्यार से गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया।' 

विज्ञापन
Waheeda Rehman Birthday Know Lesser Known Facts about Pyasa Kaagaz ke Phool Actress
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जीनत अमान भी वहीदा रहमान की प्रशंसक

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'महान' में वहीदा रहमान के साथ काम कर चुकीं जीनत अमान को वहीदा रहमान की फिल्म 'गाइड' बहुत पसंद है। इस फिल्म में रोजी मार्को और मिस नलिनी की भूमिका में वहीदा रहमान के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी। हाल ही में जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पसंदीदा फिल्मों की सूची साझा की जिसमें उन्होंने वहीदा रहमान की फिल्म 'गाइड' को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया और वहीदा रहमान वाली भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed