फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waheeda Rehman: धर्म की वजह से वहीदा रहमान को झेलना पड़ा रिजेक्शन, गुरुदत्त से जुड़ा नाम

Thu, 03 Feb 2022 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 03 Feb 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Waheeda Rehman faced rejection in bollywood because of he religion
waheeda rehman - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान का आज जन्मदिन है। आज भी लोग उनकी एक्टिंग और डांसिंग के दीवाने हैं। वहीदा रहमान ने अपनी काबिलियत से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीदा रहमान ने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं और इसके साथ ही वह एक काबिल डांसर भी हैं लेकिन इतनी काबिलीयत के बावजूद एक समय ऐसा था जब उन्हें उनके धर्म की वजह से डांस सिखाने से मना कर दिया गया था।

Waheeda Rehman faced rejection in bollywood because of he religion
वहीदा रहमान - फोटो : Self

भरतनाट्यम सिखाने से किया इंकार
अभिनेत्री ने 'डांस दीवाने' के सेट पर इस किस्से को साझा किया था कि कैसे जब उन्हें उनके मुस्लिम धर्म की वजह से डांस सिखाने से मना कर दिया गया था। वहीदा को इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि कुंडली दिखाने के बाद गुरु जी ने उन्हें भरतनाट्यम सिखाया था।

Waheeda Rehman faced rejection in bollywood because of he religion
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री ने आगे बताते हुए कहा, "मेरे दिमाग में तो उन्हीं से सीखने की धुन थी। मैं अपने दोस्त को उनके पास भेजती रही। फिर उन्होंने उससे मेरी कुंडली लाने को कहा पर हमारे यहां कुंडली नहीं बनवाते हैं। तब उन्होंने मेरी बर्थ डेट मांगी और खुद मेरी कुंडली बनाई। कुंडली देखकर वह आशचर्य से बोले कि यह लड़की मेरी आखिरी और सबसे अच्छी स्टूडेंट होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Waheeda Rehman faced rejection in bollywood because of he religion
वहीदा रहमान - फोटो : Instagram

वहीदा रहमान का नाम गुरुदत्त से जुड़ा। साल 1957 में गुरुदत्त और गीता दत्त की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और दोनों अलग रहने लगे। कहा जाता है कि गुरुदत्त वहीदा के साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन शादीशुदा होने की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाए और आखिरकार दोनों अलग हो गए। वहीदा को गुरुदत्त ने अपनी प्रोडक्शन की फिल्म सीआईडी में वहीदा को पहला मौका दिया था। 

विज्ञापन
Waheeda Rehman faced rejection in bollywood because of he religion
देवआनंद, वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री से की शुरुआत
वहीदा रहमान ने तेलुगू फिल्म 'रोजुलु मारायई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 1955 में आई थी। इसके बाद वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौदवीं का चांद' और 'साहब बीबी और गुलाम' में काम किया। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में देवानंद की फिल्म 'गाइड' से अलग पहचान मिली। वहीदा रहमान को पद्मश्री, पद्मभूषण और नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed