साल 2020 दुनिया के साथ- साथ बॉलीवुड के लिए भी काल साबित हो रहा है। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'
Wajid Khan Death: वाजिद खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर सोनू निगम तक ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है, 'भयानक समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।'
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai's laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.@wajidkhan7
अभिनेता वरुण धवन, वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।'
shocked hearing this news @wajidkhan7 bhai was extremely close to me and my family. He was one of the most positive people to be around. We will miss u Wajid bhai thank u for the music 🎵 pic.twitter.com/jW2C2ooZ3P
परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।'
Wajid Bhai you were the nicest, nicest nicest man! Always smiling. Always singing. All heart. Every music session with him was memorable. You will truly be missed wajid bhai. 🧡🧡 #WajidKhan
मीका सिंह ने लिखा है, 'हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं, मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।'
A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on