{"_id":"5dad1c028ebc3e93a334491f","slug":"war-day-19th-and-laal-kaptaan-3rd-day-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वॉर' बनी साल 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई सैफ की 'लाल कप्तान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वॉर' बनी साल 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई सैफ की 'लाल कप्तान'
वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में सराहे जाने के बाद सैफ अली खान बड़े पर्दे पर फिल्म 'लाल कप्तान' से लौटे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं हालांकि दर्शकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है। यही नहीं फिल्म को छुट्टियों का भी बहुत ज्यादा फायदा मिलता नहीं दिखा।
2 of 5
Laal Kaptaan
- फोटो : video
बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर लाल कप्तान 50 लाख ही जुटाने में कामयाब रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। अनुमान है रविवार को भी फिल्म एक करोड़ के आस-पास कमा लेगी। फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। इस लिहाज से तीन दिनों का कलेक्शन बहुत कम है। फिल्म में सैफ अली खान के साथ जोया हुसैन, मानव विज और दीपक डोबरियाल जैसे अभिनेता हैं। 'तुंबाड' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के मेकर्स ने 'लाल कप्तान' बनाया है। इसे नवदीप सिंह ने निर्देशित किया है।
3 of 5
war film
- फोटो : social media
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर फिल्म के एक्शन सीन्स फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। रविवार को वीकेंड के मौके पर फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
war film
- फोटो : social media
'वॉर' ने रविवार को 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म 2 अक्टूबर को छुट्टी के दिन रिलीज हुई थी जिसका फायदा भी इसे मिला।
विज्ञापन
5 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है जबकि यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।